RRB Group D Result: ग्रुप-डी भर्ती पर बड़ा अपडेट, जून में ही जारी होगा रिजल्ट, तेलंगाना HC के फैसले का इंतजार
RRB Group D 2024 Result: रेलवे मंत्रालय ने ग्रुप डी भर्ती 2024 के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मंत्रालय के अनुसार तेलंगाना हाई कोर्ट में लंबित मामले के फैसले के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। कोर्ट का फैसला जल्द आने की उम्मीद है और रिजल्ट जून 2026 में जारी हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB Group D 2024 Result: रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2024 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर चल रहे कैंपेन के बीच रेलवे मंत्रालय ने भर्ती परिणाम को लेकर अहम जानकारी साझा की है।
मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ग्रुप डी रिजल्ट फिलहाल तेलंगाना हाई कोर्ट में चल रहे एक मामले के फैसले का इंतजार कर रहा है और निर्णय आने के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। मंत्रालय ने संकेत दिया है कि रिजल्ट जून 2026 में जारी हो सकता है।
रिजल्ट के बाद पूरी होगी आगे प्रक्रिया
रेल मंत्रालय के आधिकारिक एक्स हैंडल @RailMinIndia से किए गए पोस्ट में कहा गया कि ग्रुप डी भर्ती का परिणाम एक्ट अप्रेंटिस अंकों के वेटेज से जुड़े मामले पर तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले पर निर्भर है। कोर्ट का फैसला जल्द आने की संभावना है और उसके बाद आगे की रिजल्ट प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
The Group D result is awaiting the outcome of a case before the Telangana High Court regarding the weightage of Act Apprentice marks in the final merit list. The judgment is expected shortly. Based on the Court's decision, further result will be published.(Tentatively June, 2026)
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) June 2, 2026
क्या है पूरा मामला?
रेलवे भर्ती प्रक्रिया में एक्ट अप्रेंटिस अभ्यर्थियों को दिए जाने वाले वेटेज को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विषय पर तेलंगाना हाई कोर्ट में मामला लंबित है। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम मेरिट सूची तैयार करने से पहले कोर्ट के निर्णय का इंतजार करना जरूरी है, ताकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप हो सके।
जून में रिजल्ट आने की उम्मीद
रेलवे मंत्रालय के बयान में “Tentatively June, 2026” का उल्लेख किया गया है। इससे माना जा रहा है कि यदि कोर्ट का फैसला जल्द आता है तो रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2024 का परिणाम इसी महीने जारी किया जा सकता है।
हालांकि रेलवे बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट जारी करने की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और रेलवे मंत्रालय के सोशल मीडिया हैंडल पर नजर बनाए रखें।