सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police Recruitment 2026: BJP Announced 37978 Vacancies for Constable and SI Posts, Check Deatils

Bihar Police Vacancy: बिहार पुलिस में भर्ती का बड़ा एलान, सिपाही से दरोगा तक 37,978 पदों पर होगी बहाली

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 02 Jun 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Police Recruitment 2026: बिहार में सिपाही से लेकर दरोगा तक 37,978 पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है। इनमें 27,510 सिपाही और समकक्ष पद शामिल हैं। वहीं दरोगा के 10,468 पदों पर सीधी नियुक्ति और 10,469 पदों पर प्रोन्नति दी जाएगी।
 

Bihar Police Recruitment 2026: BJP Announced 37978 Vacancies for Constable and SI Posts, Check Deatils
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

Bihar Police: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पुलिस विभाग में नौकरी की बड़ी घोषणा की गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार राज्य में सिपाही से लेकर दरोगा तक कुल 37,978 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसे राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को रोजगार देने की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है।

Trending Videos


बीजेपी बिहार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यह भर्ती अभियान युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगा और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

27 हजार से ज्यादा सिपाही पदों पर भर्ती

जारी जानकारी के अनुसार कुल 27,510 सिपाही एवं समकक्ष पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें शामिल हैं:

  • 22,010 सिपाही पद
  • 5,500 चालक सिपाही पद


यह भर्ती बिहार पुलिस बल में बड़ी संख्या में खाली पदों को भरने के लिए की जाएगी।

दरोगा पदों पर भी होगी सीधी नियुक्ति

पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक दरोगा के कुल 20,937 पदों में से:

  • 10,468 पदों पर सीधी नियुक्ति होगी
  • 10,469 पदों पर प्रोन्नति दी जाएगी


सरकार का दावा है कि इस प्रक्रिया से पुलिस व्यवस्था को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाया जाएगा।

विज्ञापन

युवाओं के लिए बड़ा रोजगार अवसर

राज्य में लंबे समय से बड़ी पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह घोषणा महत्वपूर्ण है। भर्ती प्रक्रिया से हजारों अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

हालांकि भर्ती से संबंधित विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना, आवेदन तिथि, पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी अभी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed