सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 3 June 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:29 PM, 03-Jun-2026

Kaushambi News : पत्नी के हत्यारोपी शिवभोला को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

घोघपुर गांव में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति शिवभोला को पुलिस ने मंगलवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। और पढ़ें
12:25 PM, 03-Jun-2026

ट्रेनों में बेकाबू भीड़: कन्फर्म सीट तक पहुंचने में छूटा पसीना, स्पेशल ट्रेनों से भी यात्रियों को राहत नहीं

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ के चलते मुरादाबाद से गुजरने वाली कई ट्रेनों के आरक्षित कोच भी जनरल डिब्बों जैसे नजर आए। कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को सीट तक पहुंचने में परेशानी हुई। रेलवे ने शिकायतों पर कार्रवाई करने का दावा किया है। और पढ़ें
Trending Videos
12:24 PM, 03-Jun-2026

World Bicycle Day: ऊर्जा संकट के बीच बरेली में बढ़ा साइकिल का क्रेज, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

ऊर्जा संकट और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से बरेली में साइकिल की मांग बढ़ी है। लोग पैसों की बचत, पर्यावरण संरक्षण और सेहत के लिए साइकिल अपना रहे हैं। बच्चों की साइकिलों की सबसे अधिक मांग है। और पढ़ें
12:23 PM, 03-Jun-2026

Rocky Murder Case: एक तंज से बादल के मन में बढ़ी थी खटास, मोंटी की गिरफ्तारी से खुला राज, खौफनाक है वारदात

मुजफ्फरनगर के चर्चित रॉकी हत्याकांड में पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सौतेले पिता से नाराज बेटे बादल ने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। शव के टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया। और पढ़ें
12:20 PM, 03-Jun-2026

सुरक्षा या भौकाल: माननीय व बाहुबलियों की सुरक्षा में हैं सबसे ज्यादा सरकारी गनर, पूर्वांचल बना गन कल्चर का गढ़

Varanasi News: पूर्वांचल में माननीय से लेकर बाहुबली नेताओं की सुरक्षा में सबसे ज्यादा सरकारी गनर तैनात हैं। शासन और जिले स्तर से नेताओं को 348 गनर मुहैया है। इतना ही नहीं बिजनेसमैन और धमकी पाने वाले रसूखदार भी गनर से लैस हैं। और पढ़ें
12:20 PM, 03-Jun-2026

VIDEO: टीजीटी परीक्षा की प्रथम पाली में 2,469 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

VIDEO: टीजीटी परीक्षा की प्रथम पाली में 2,469 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:10 PM, 03-Jun-2026

UP: यूपी के मंत्री राजभर बोले- इंडिया गठबंधन बेदम, साथ मिलकर भी यूपी चुनाव में रहेगा बेअसर

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी में एनडीए गठबंधन प्रभावी है जबकि इंडिया गठबंधन फेल है। इसके नेता साथ आकर भी यूपी चुनाव में कुछ भी असर नहीं डाल पाएंगे। और पढ़ें
12:09 PM, 03-Jun-2026

UP: 22 वर्ष का दूल्हा और 45 की दुल्हन, शादी के लिए सिर्फ एक शर्त; आईआईटियन बाबा पर नया खुलासा

मथुरा में गिरफ्तार आईआईटियन के खिलाफ जांच में खुलासा हुआ है कि वह युवाओं को ब्रेनवॉश कर जबरन रिश्ते और विवाह के लिए मजबूर करता था। पुलिस के अनुसार वह खुद को भगवान कृष्ण का अवतार बताकर लोगों पर मानसिक दबाव बनाता था, जबकि मामले की जांच अभी जारी है। और पढ़ें
11:59 AM, 03-Jun-2026

प्रतिभा हत्याकांड: आरोपियों के घर में लगा दी आग, गिरफ्तारी के लिए जाम, गांव में तनाव के बीच पुलिस तैनात

हसनपुर के शाहपुर कला गांव में विवाहिता पिंकी की कथित दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगाया। इस बीच आरोपियों के घर में आधी रात को आग लग गई।  और पढ़ें
11:56 AM, 03-Jun-2026

दुल्हन की मौत: तीन दिन पहले लव मैरिज, सुहागरात के बाद ऐसा हाल में मिली लाश; जानें क्या है पूरा मामला

प्रयागराज के नैनी जिले में तीन दिन पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती का शव फंदे से लटका मिला है। बीते 29 मई को विवाहिता ने प्रेम विवाह किया था। पुलिस जांच में जुटी है।  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed