सब्सक्राइब करें

Live

Delhi Fire News Live: रेस्टोरेंट की आग में मरने वाले ज्यादातर विदेशी, हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 03 Jun 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Malviya Nagar Delhi Fire Tragedy Updates in Hindi: दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस आग की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 घायल हैं। 

Delhi Malviya Nagar Fire Tragedy Live Hauz Rani Market Area Hotel Fire Check Death tolls Updates in Hindi
रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:29 PM, 03-Jun-2026

मन बहुत दुखी हुआ है ये सुनकर: भाजपा सांसद मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'ये बहुत दर्दनाक हादसा है। हमें सूचना मिली कि होटल के रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। अभी तक जो सूचना आ रही है उसके अनुसार 21 लोगों की मौत की खबर है। सभी एजेंसियां घायलों को बचाने की कोशिश कर रही हैं। मन बहुत दुखी हुआ है ये सुनकर, ये बहुत दर्दनाक हादसा है। प्रयास है कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। जांच की बात है कि क्या गड़बड़ी हुई जिस कारण ऐसी भीषण आगजनी की घटना घटी। लगातार प्रयास किया जा रहा है कि ऐसी छोटी-छोटी त्रुटियों को खत्म किया जाए।'

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के बयान पर उन्होंने कहा, 'दोषी जो भी होगा वो बचेगा नहीं ये मैं विश्वास दिलाता हूं लेकिन इस समय राजनीतिक बातें करना अच्छा नहीं होता। दिल्ली सरकार सारी जानकारी लोगों के सामने रखेगी।'
01:27 PM, 03-Jun-2026

सौरभ भारद्वाज ने ने दिल्ली सरकार पर बोला हमला

आम आदमी पार्टी दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना पर कहा, 'फरवरी के अंदर पालन में आग लगी, नौ लोग जलकर मर गए। सरकार ने कहा जांच करवाएंगे लेकिन जांच की रिपोर्ट तीन महीने बाद भी नहीं आई। विवेक विहार में आग लगी, फायर ब्रिगेड में पानी नहीं था। अब 20 से 21 लोग यहां जलकर मरे हैं। सरकार को कहना चाहिए कि हमारी फायर ब्रिगेड लेट पहुंची, हमें इस बात का दुख है। लेकिन सरकार ने अपनी टूलकिट सक्रिय कर दी। जो लोग यहां पर मजबूरी वश बाहर से आए हैं, मजबूरी वश छोटे मकानों और होटलों में रहकर अपने परिवार के लोगों का इलाज करवा रहे हैं आप उल्टा उन्हीं पर दोष मढ़ रहे हैं? सरकार को अपनी जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। सरकार जिम्मेदार अफसरों की जिम्मेदारी तय करे और ठोस कार्रवाई करे तो इस तरह से हादसे रुक सकते हैं।'
Trending Videos
01:25 PM, 03-Jun-2026

इमारत के मालिक के बारे में जांच कर रहे: संयुक्त पुलिस आयुक्त

मालवीय नगर में आग लगने की घटना में 21 लोगों की मौत पर संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने कहा, "हम इमारत के मालिक के बारे में जांच कर रहे हैं।"
01:14 PM, 03-Jun-2026

एक ही परिवार के छह लोगों की हुई मौत

गुरुग्राम के रहने वाले विवेक अग्रवाल की हादसे में मौत हुई है। बड़ी बेटी जीविशा की भी मौत हो गई है। गुरुग्राम निवासी विवेक के पिताजी मैक्स साकेत में एडमिट है वह अपनी पत्नी दो बेटी के साथ उनकी देखरेख के लिए यहां पर आए हुए थे और वह घटना वाले गेस्ट हाउस में रुके थे। आज सुबह ही उनके मौसा और मौसी भी मिलने के लिए आए थे। यह सब घटना में हताहत हो गए हैं। उनके परिजन अस्पताल के बाहर रुके हुए हैं। इस परिवार के छह लोगों की मौत हुई है। इसमें मामा-मामी और मौसा मौसी भी शामिल हैं। परिवार के अनुसार, विवेक की पत्नी और छोटी बेटी के बारे में अब तक परिजनों को कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। 
01:09 PM, 03-Jun-2026

मालवीय नगर हादसे पर राजनाथ सिंह ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। राजनाथ सिंह ने कहा, दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है।  जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
01:04 PM, 03-Jun-2026

हादसे में 21 लोगों की मौत की पुष्टि: दिल्ली पुलिस

मालवीय नगर में आग लगने की घटना पर डीसीपी साउथ अनंत मित्तल ने कहा, 'आज सुबह 08:48 बजे, मालवीय नगर स्थित 'फ्लोरिश स्टे B&B' में आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए। आठ दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है। पुलिस, दमकल सेवा और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया कर्मी के आपसी तालमेल से किए गए प्रयासों के चलते, 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बड़े दुख के साथ यह सूचित किया जाता है कि इस दुखद घटना में 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बचाव और तलाशी अभियान अभी भी जारी हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां मौके पर तैनात हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
12:55 PM, 03-Jun-2026

मारे गए लोगों में से अधिकांश विदेशी नागरिक

साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में कई विदेशी नागरिक भी इलाज करने के लिए पहुंचते हैं, जिसकी वजह से आसपास कई होटल और रेस्टोरेंट बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिस रेस्टोरेंट कम होटल में आग लगी उसमें कई विदेशी भी ठहरे हुए थे। अभी जो जानकारी आ रही है उसके अनुसार होटल को सिर्फ 6 कमरे बनाने की अनुमति थी, लेकिन यहां पर अवैध रूप से 25 कमरे बने हुए थे। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी आग में मारे गए लोगों में से अधिकांश विदेशी नागरिक हैं।
12:53 PM, 03-Jun-2026

प्रियंका गांधी ने मालवीय नगर हादसे पर जताया दुख

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'मालवीय नगर, दिल्ली के एक होटल में आग लगने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु एवं करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। कांग्रेस के साथियों से मेरी अपील है कि कृपया प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद करें।'
12:46 PM, 03-Jun-2026

मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने जताया दुख

मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना पर कहा, 'ये घटना सुबह 8.51 बजे घटी और 9 बजे से हम लोग यहां पर हैं। तत्काल ही दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन ने प्रतिक्रिया दी है। बीएसईएस ने बिजली सप्लाई कट की। पुलिस के लोगों ने भी बहुत बचाव किया है और कुल 47 लोगों को बचाया गया है, 20 से 21 लोगों की हताहतता हुई है, 7 से 8 लोगों की स्थिति गंभीर है। अभी कारणों का पता नहीं चला है लेकिन ये बहुत दुखद घटना है। हम सभी लोग यहां पर राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। सरकार का पूरा तंत्र यहां बचाव कार्य में लगा हुआ है। समय पर सक्रियता के कारण इस आग पर नियंत्रण पाया गया है।'
12:39 PM, 03-Jun-2026

पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए दो लाख की मदद का एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवीय नगर आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया। प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed