अपराधी बेखौफ: मेरठ में बुटीक में लाखों की चोरी, नकदी, चांदी के सिक्के और कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर
मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र में चोरों ने एक बुटीक शोरूम का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये की नकदी, चांदी के सिक्के और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बुटीक शोरूम को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर शोरूम का ताला तोड़कर भीतर घुसे और नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों में चिंता का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: Meerut: मवाना में दिन निकलते ही ईडी का छापा, कपड़ा कारोबारी के घर जांच जारी, किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं
सुबह पहुंचे संचालक तो खुला चोरी का राज
जानकारी के अनुसार सदर गंज बाजार स्थित अभिषेक गोयल के बुटीक शोरूम में देर रात चोरी की वारदात हुई। सुबह जब शोरूम संचालक मौके पर पहुंचे तो मुख्य ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती वस्तुएं गायब थीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
नकदी, चांदी के सिक्के और कीमती सामान चोरी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर शोरूम से करीब दो लाख रुपये की नकदी, चांदी के सिक्के, एलईडी तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित से चोरी हुए सामान की विस्तृत सूची भी मांगी है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।