सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tushar Tyagi murder case update Father Allegedly Kills Son After Asking Him to Bring Food Meerut Crime News

Tushar Tyagi Murder Case: 'बेटा भूख लगी है, खाना ले आ', बहाने से बुलाकर सुंदर ने किया अपने ही बेटे का खून

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 03 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में हापुड़ निवासी तुषार का शव उसकी ही कार में पड़ा मिला। देर रात पुलिस ने तुषार के पिता सुंदर त्यागी व उसके दोस्त को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 

Tushar Tyagi murder case update Father Allegedly Kills Son After Asking Him to Bring Food Meerut Crime News
मृतक तुषार त्यागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Father murdered son: हापुड़ निवासी तुषार त्यागी (25) की हत्या उसके ही पिता सुंदर त्यागी ने 40 बीघा जमीन के लिए कर दी। तुषार जमीन बेचकर बिजनेस करना चाहता था, जबकि उसका हिस्ट्रीशीटर पिता सुंदर त्यागी विरोध कर रहा था। इसी के चलते सोमवार रात घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई। सुंदर त्यागी उर्फ राजीव ने बहाने से खाना मंगाया और अपने ही बेटे को मार डाला। तुषार का शव मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में मेरठ-बुलंदशहर हाईवे स्थित गांव पांची के पास उसी की स्कॉपियो कार में पड़ा मिला। उसके सिर व गर्दन में दो गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस की जांच में मृतक का हिस्ट्रीशीटर पिता सुंदर त्यागी और उसका दोस्त अमित ही हत्यारा निकला। 40 बीघा जमीन को बेचने के विवाद में यह हत्या की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
Trending Videos

 

मंगलवार को मृतक की पत्नी शिखा त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि उनके पति तुषार त्यागी निवासी गांव दोयमी, थाना देहात जिला हापुड़ सोमवार रात करीब आठ बजे अपनी स्कॉर्पियो कार से थोड़ी देर में आने की बात कहकर गए थे। करीब एक घंटे बाद नौ बजे तुषार ने व्हाट्सएप कॉल करते हुए बताया कि मुझे बिट्टू त्यागी व उसके कुछ अन्य साथी जंगल ले जा रहे हैं और मारने की बात कह रहे हैं। यह कहकर उसके दोनों फोन स्विच ऑफ हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रात करीब 11 बजे अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी के मोबाइल से गांव के युवक क्रिश के पास फोन आया। उस समय क्रिश तुषार के परिजनों के साथ ही उसकी तलाश में जुटा था। बकौल क्रिश, बिट्टू ने उसे बताया कि तुषार को उसने गोली मार दी है और इसके बाद बिट्टू का फोन भी बंद हो गया।
 
विज्ञापन

शिखा के अनुसार काफी तलाश करने पर तुषार की कार पांची पुल के नीचे खड़ी पाई गई। जिसमें तुषार खून से लथपथ पड़ा हुआ था। इसके बाद तुषार की बहन मोना त्यागी ने 112 पर फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने तुषार को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
 

पिता और उसका दोस्त निकला हत्यारा
मंगलवार देर शाम पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक के पिता सुंदर त्यागी ने ही अपने देहरादून निवासी साथी अमित के साथ घटना को अंजाम दिया था। सुंदर त्यागी हापुड़ देहात थाने का हिस्ट्रीशीटर है और अब वह परिवार से दूर रह रहा था। 
पुलिस के अनुसार तुषार गांव की 40 बीघा जमीन बेचकर कारोबार करना चाहता था और पिता इसका विरोध कर रहा था। इसी विवाद के चलते पिता ने तुषार को बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता सुंदर त्यागी और अमित को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में नामजद बिट्टू त्यागी और तरुण त्यागी को अभी क्लीन चिट नहीं दी है। पुलिस मामले में इनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।
 

भूख लगने का हवाला देकर बुलाया, फिर कर दी हत्या 
मृतक की बहन मोना ने बताया कि तुषार के पास किसी का फोन आया था कि उसे भूख लग रही और वह खाना लेकर आ जाए। तुषार अपनी कार से खाना लेकर निकल गया। लेकिन खाना मंगवाने का झांसा देकर आरोपियों ने तुषार की हत्या कर दी।

पुलिस चेक पॉइंट के पास मिला शव
मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव पांची के सामने बना पुल हापुड़ की ओर जाता है। हापुड़ के अंदर जाने के लिए मेरठ से आने वाले लोगों को कैली अंडरपास से पुराने रोड से होकर गुजरना पड़ता है। अंडरपास हादसों व आपराधिक घटनाओं को लेकर संवेदनशील पॉइंट है। यहां पुल के नीचे अकसर पुलिस चेकिंग अभियान चलाती है। सोमवार रात इस पॉइंट पर पुलिस नहीं थी। पुलिस की जांच में यह भी स्पष्ट हो गया कि घटना सोमवार रात 9:30 से 10 बजे के बीच की है।
 

ये बोले एसपी
मृतक की पत्नी की तहरीर पर अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी निवासी त्यागीनगर व तरुण त्यागी निवासी गांव दोयमी हापुड़ के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन आसपास के सीसीटीवी जांच की तो पिता सुंदर त्यागी और उसके एक दोस्त अमित की संलिप्तता पाई गई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जमीन के विवाद में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
- अभिजीत सिंह, एसपी देहात मेरठ

ये भी देखें...
UP: मेरठ कैंट क्षेत्र में ड्रोन मंडराने के बाद हाई अलर्ट, सेना और केंद्रीय एजेंसियों के बीच उच्च स्तरीय मीटिंग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed