सब्सक्राइब करें

अनुष्का हत्याकांड: हड्डी और बाल से होगा डीएनए का मिलान, हत्यारोपी चाऊमीन वाले के बारे में सहेली ने बताई ये बात

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 02 Jun 2026 11:28 PM IST
सार

Meerut News: कबड्डी की नेशनल लेवल खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या चाऊमीन का ठेला लगाने वाले ने उधार के 3600 रुपये न देने पर कर दी। उसका शव डेढ़ माह बाद नाले से बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मगर परिजनों ने अनुष्का का शव होने पर शंका जताई है। 

विज्ञापन
Anushka murder case: DNA will match with bones and hair, friend told this about murder accused
अनुष्का की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का हत्याकांड में पुलिस के खुलासे के बाद भी परिजनों और ग्रामीणों की शंकाएं दूर नहीं हुई हैं। मंगलवार को अनुष्का के घर ग्रामीणों ने बैठक कर कहा कि अनुष्का आत्मरक्षा में सक्षम थी। एक आरोपी उसकी हत्या कैसे कर सकता है। इसके अलावा लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। परिजन व ग्रामीण इस मामले में जल्द आला अधिकारियों से मुलाकात कर उच्चस्तरीय जांच की मांग करेंगे। भाजपा नेताओं के आश्वासन पर वह फिलहाल मान गए हैं।

 
Anushka murder case: DNA will match with bones and hair, friend told this about murder accused
अनुष्का की हत्या का आरोपी श्याम धानक। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को चिरौड़ी गांव स्थित अनुष्का के आवास पर शोक संवेदनाएं प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। शाम को ग्रामीणों ने बैठक कर पूरे प्रकरण पर चर्चा की। इसमें परिजनों ने पुलिस जांच और शव की पहचान को लेकर सवाल खड़े किए। परिजनों का कहना था कि पुलिस ने केवल मोबाइल फोन के आधार पर शव की शिनाख्त कराई है। उन्हें अब तक ऐसे ठोस साक्ष्य नहीं दिखाए गए हैं, जिनसे यह स्पष्ट हो सके कि शव अनुष्का का ही है। हालांकि इसके लिए डीएनए मिलान की बात कही गई है।
 
Trending Videos
Anushka murder case: DNA will match with bones and hair, friend told this about murder accused
परिजनों को सांत्वना देते संगीत सोम। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि पर्याप्त सबूत नहीं हुए तो आरोपी न्यायालय में अपने बयान से मुकर भी सकता है। घटना को लेकर कई सवालों का जवाब मिलना बाकी है। इनमें अनुष्का आरोपी से रुपये उधार क्यों लेगी। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। कहा कि समय रहते पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। लापरवाही पुलिसकर्मियों पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रामीण एसएसपी से मुलाकात कर उच्चस्तीय जांच की मांग करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka murder case: DNA will match with bones and hair, friend told this about murder accused
संगीत सोम और अन्य लोग परिजनों से मिले। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक गांव पहुंचे
इसी दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल, पूर्व विधायक संगीत सोम तथा अन्य भाजपा पदाधिकारी गांव पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की। भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर उनकी शंकाओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। इसके बाद फिलहाल ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि बुधवार तक उनकी मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती और पुलिस पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करती तो वे अधिकारियों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अनुष्का को न्याय दिलाने के लिए गांव एकजुट है और सत्य सामने आने तक संघर्ष जारी रहेगा।
 
विज्ञापन
Anushka murder case: DNA will match with bones and hair, friend told this about murder accused
अनुष्का के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
अनुष्का के बाल और हड्डी से होगा डीएनए मिलान
अनुष्का का शव डेढ़ महीने तक नाले में पड़ा रहा। इससे उसका शव क्षतविक्षत हो गया था। शव के अवशेषों का पोस्टमार्टम कराया गया। अनुष्का के बाल और पैर की हड्डी से उसके माता-पिता का डीएनए मिलान कराया जाएगा। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी ने अपराध कबूल करने के साथ शव बरामद कराया था। परिजन ने शव की पहचान की थी। डीएनए मिलान भी कराया जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed