सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Operation Prahar Doon Police Apprehends Three Drug Trafficker Including Two Foreign Peddlers from Cobra Gang

Dehradun: कोबरा गैंग के दो विदेशी पैडलरों समेत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, पार्टियों में सप्लाई करने की थी तैयारी

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 03 Jun 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार

बरा गैंग से जुड़े विदेशी पैडलरों पर पुलिस ने शिकंडा कसा है। इनसे 20 लाख की कोकीन बरामद की गई है। 

Operation Prahar Doon Police Apprehends Three Drug Trafficker Including Two Foreign Peddlers from Cobra Gang
कोकीन (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत राजपुर थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोबरा गैंग से जुड़े दो विदेशी पैडलरों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 20.92 ग्राम अवैध कोकीन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।



पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोबरा गैंग से जुड़े कुछ तस्कर राजपुर क्षेत्र में हाई-प्रोफाइल पार्टियों में कोकीन की सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जोहड़ी रोड के पास स्कूटी सवार दो विदेशी नागरिकों से 9.15 ग्राम और मसूरी रोड स्थित सीआईएसएफ तिराहे के निकट एक कार सवार आरोपी से 11.77 ग्राम कोकीन बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून में होने वाली पार्टियों में की जानी थी सप्लाई
गिरफ्तार आरोपियों में सूडान निवासी माइकल इक्का मेकसन (25), लेविकिरी वानिकी (24) और सहारनपुर निवासी जावेद आलम (37) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कोकीन दिल्ली से लाकर देहरादून में आयोजित होने वाली पार्टियों में सप्लाई की जानी थी।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढे़ं...Uttarakhand BJP: वरिष्ठ नेता नहीं चाहते थे महामंत्री अजय कुमार यहां रहें, राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया था फीडबैक

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी कोबरा गैंग से जुड़े 13 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में दून पुलिस 145 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ बरामद कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed