सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi if Kheer Ganga overflows a major disaster could strike Dharali during the monsoon season

Uttarkashi News: खीर गंगा उफनाई तो फिर आएगी धराली में आपदा, दोनों ओर लगे मलबे के ढेर से सहमे हुए हैं लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Wed, 03 Jun 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तरकाशी में खीर गंगा एक बार फिर बड़ी आफत ला सकती है। आपदा के दस माह बाद भी वहां पर सुरक्षा के कोई कार्य नहीं किए गए। विभाग की मशीनरी ने गंगोत्री हाईवे के ऊपरी क्षेत्र में आवासीय बस्ती की ओर नदी से मलबा हटाकर दोनों किनारों पर विशालकाय ढेर लगा दिए हैं। 

Uttarkashi if Kheer Ganga overflows a major disaster could strike Dharali during the monsoon season
धराली में नदी के किनारे में लगाए गए मलबे के विशाल ढेर - फोटो : जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार

आपदा प्रभावित धराली में खीर गंगा के दोनों ओर एकत्रित मलबे के बड़े-बड़े ढेर एक बार फिर मानसून में बड़ी आपदा का रूप ले सकते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सिंचाई विभाग को इस मलबे को हटाने के लिए निर्देशित करने की मांग की है। उनका कहना है कि आपदा के बाद कुछ होटल और भवन बच गए थे। इसलिए अगर दोबारा मानसून में खीर गंगा का जलस्तर बढ़ता है तो यह विशालकाय मलबा बड़ा खतरा बन सकता है।

Trending Videos

आपदा प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि सिंचाई विभाग की ओर से आपदा के बाद मात्र नदी को चैनलाइज कर उसका मलबा निकालने का कार्य ही किया गया। दस माह बाद भी वहां पर सुरक्षा के कोई कार्य नहीं किए गए। विभाग की मशीनरी ने गंगोत्री हाईवे के ऊपरी क्षेत्र में आवासीय बस्ती की ओर नदी से मलबा हटाकर दोनों किनारों पर विशालकाय ढेर लगा दिए हैं। आगामी मानसून में दोबारा खीर गंगा का जलस्तर बढ़ा तो पूरा मलबा बचे हुए घरों और होटलों को नुकसान पहुंचाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand BJP: वरिष्ठ नेता नहीं चाहते थे महामंत्री अजय कुमार यहां रहें, राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया था फीडबैक

विज्ञापन

स्थानीय निवासी मंजुल पंवार का कहना है कि अगर विभाग सुरक्षा के कार्य नहीं कर सकता तो नदी के किनारों से उस मलबे को हटवाया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस समस्या का संज्ञान लेकर इसके समाधान के लिए सिंचाई विभाग को निर्देशित किया जाए। अगर समय रहते यह कार्य नहीं हुआ तो धराली के लोगों को दोबारा आपदा झेलनी पड़ेगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed