सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Major Cracks Appear in House Due to Excavation for Sewer and Water Lines; Family Terrified Vikasnagar Dehradun

Vikasnagar: खोदाई में थर्राया मकान, अब दीवारों में दरारें, परिवार में दहशत, गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग

जितेंद्र जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर Published by: Renu Saklani Updated Wed, 03 Jun 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार

दिनकर विहार में सीवर-पेयजल लाइन की खोदाई के बीच मकान में बड़ी दरारें आ गई।इससे परिवार के लोगों में दहशत है।

Major Cracks Appear in House Due to Excavation for Sewer and Water Lines; Family Terrified Vikasnagar Dehradun
दरारें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

नगरपालिका क्षेत्र के दिनकर विहार में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के लिए की जा रही सड़क खोदाई के बीच एक मकान के बरामदे और दो कमरों में अचानक दरारें पड़ने का मामला सामने आया है। मकान मालकिन ने भारी ड्रिलिंग मशीन से की गई खोदाई को इसकी वजह बताते हुए परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। कांग्रेस ने भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाकर जांच की मांग की है।

मंगलवार को दिनकर विहार में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदाई के कारण मकान में दरारें आने की सूचना पर संवाद न्यूज एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची। मकान के बरामदे और भीतर के दो कमरों की दोनों ओर की दीवारों में दरारें दिखाई दीं। इनमें दो दरारें अपेक्षाकृत बड़ी थीं, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल निर्माण योजना शुरू से सवालों के घेरे में रही
मकान मालकिन ज्योति गौड़ का आरोप है कि सड़क की कई बार खोदाई की गई और इसके लिए पहाड़ों की खुदाई में इस्तेमाल होने वाली भारी ड्रिलिंग मशीन चलाई गई। उन्होंने बताया कि मशीन चलते समय पूरा मकान थरथराने लगता था। पंखे और घर का सामान तक हिलने लगता था।
विज्ञापन
Trending Videos


उनका आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में कार्य कर रहे ठेकेदारों से शिकायत की तो मजाक में कहा गया कि दीवारों और पंखों को पकड़कर बैठ जाओ। उन्होंने कहा कि खोदाई के बाद ही मकान की दीवारों में दरारें दिखाई देने लगीं, जिससे परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विकास शर्मा ने आरोप लगाया कि 533 करोड़ रुपये की सीवर और पेयजल निर्माण योजना शुरू से सवालों के घेरे में रही है। उन्होंने कहा कि दिनकर विहार में करीब एक वर्ष से बार-बार सड़क खोदी जा रही है। बरसात में सड़क पर कीचड़ जमा होने से लोगों को घरों से निकलने में परेशानी उठानी पड़ी थी। उन्होने कार्यदायी संस्था पर अप्रशिक्षित कर्मचारियों से अनियोजित तरीके से काम कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब सड़कें धंसने लगी हैं और पूरे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। संवाद

ये भी पढे़ं...Uttarakhand BJP: वरिष्ठ नेता नहीं चाहते थे महामंत्री अजय कुमार यहां रहें, राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया था फीडबैक

मामला संज्ञान में नहीं है। टीम को मकान के निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा। निरीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अमित सैनी, परियोजना प्रबंधक, यूयूएसडीए
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed