Haridwar: गंगा में मौत की छलांग, नहाते समय तेज बहाव में समाई जिंदगी, मई माह में दस लोगों की गई जान
मई माह में दस से ज्यादा लोसों की डूबने से मौत हुई है।हादसों के बाद पुलिस लगातार लोगों से सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने की अपील कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी बढ़ने के साथ ही गंगा में नहाने वालों की भीड़ बढ़ रही है, लेकिन लापरवाही और अनदेखी लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। बीते एक महीने में अलग-अलग क्षेत्रों में गंगा में डूबने की 10 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें कई लोगों ने पुल और रेलिंग पार कर गंगा में छलांग लगाई तो कई नहाने के दौरान तेज बहाव में बह गए। लगातार हो रही घटनाओं ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
हरिद्वार में हर साल गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। कई लोग चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा निर्देशों को नजरअंदाज कर गहरे पानी में उतर जाते हैं। कुछ लोग वीडियो बनाने और रोमांच के चक्कर में खतरा मोल लेते हैं, जिसका अंजाम हादसे के रूप में सामने आता है।
सबसे अधिक घटनाएं शहर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि क्षेत्र, ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल और बहादराबाद क्षेत्र में सामने आई हैं। इन स्थानों पर बीते दिनों कई लोग गंगा में डूब गए। हादसों की सूचना मिलने पर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और कई घंटे तक सर्च अभियान चलाए गए।
कई मामलों में सामने आया कि लोग प्रतिबंधित और खतरनाक स्थानों पर स्नान करने पहुंच रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो मई माह में 10 से ज्यादा लोग डूबे हैं। हादसों के बाद पुलिस लगातार लोगों से सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने की अपील कर रही है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि गंगा घाटों और आसपास पुलिस गश्त करती है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील भी की जा रही है कि वह रेलिंग पार न करें और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में स्नान करने से बचें।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand BJP: वरिष्ठ नेता नहीं चाहते थे महामंत्री अजय कुमार यहां रहें, राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया था फीडबैक
कहीं पैर फिसला तो कहीं तेज बहाव में जाने से डूबे
जल पुलिस की मानें तो सप्तऋषि क्षेत्र में एक बुजुर्ग स्नान करते समय पैर फिसलने से तेज बहाव में की चपेट में आए। बचाव के बाद उन्हें अस्पताल भेजा, जहां उनकी मौत हो गई थी। बहादराबाद में एक फैक्टरी कर्मी नहाते समय तेज बहाव में आया और डूबकर लापता हो गया। ज्वालापुर में महिला मित्र के सामने नहाते समय एक युवक तेज बहाव में आकर डूब गया था। इसके अलावा भी अन्य लोग, भी इसी तरह हादसे का शिकार हो गए।