{"_id":"6a1fd88baed3dff4dd00f9e1","slug":"gangori-bailey-bridge-shakes-lives-of-thousands-of-travelers-at-risk-gangotri-national-highway-char-dham-yatra-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, कांप रहा गंगोरी बैली ब्रिज, जोखिम में हजारों यात्रियों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, कांप रहा गंगोरी बैली ब्रिज, जोखिम में हजारों यात्रियों की जान
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगोरी बैली ब्रिज से गुजरना जान जोखिम में डालना है। पुल पर बढ़ते वाहनों के दबाव और उसकी स्थिति को लेकर भी सवाल उठे थे।
गंगोरी बैली ब्रिज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गंगोरी बैल ब्रिज को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही है। पुल की स्टील प्लेटों के नेट-बोल्ट ढीले पड़ने से जहां प्लेटों में कंपन और आवाज आने लगी है वहीं स्थानीय लोगों ने इसे सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला बताया है।
विशेषकर रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान पुल से तेज आवाजें सुनाई दे रही है। हाल ही में पुल पर बढ़ते वाहनों के दबाव और उसकी स्थिति को लेकर भी सवाल उठे थे। अब स्टील प्लेटों के ढीले बोल्ट सामने आने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि चारधाम यात्रा में प्रतिदिन हजारों वाहन पुल से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे में समय रहते तकनीकी खामियों को दूर करना जरूरी है। पूर्व सभासद देवेंद्र चौहान ने कहा कि पुल की स्टील प्लेटों के नेट-बोल्ट ढीले पड़ना गंभीर विषय है। उन्होंने बीआरओ से तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी विभाग को पत्र भेजकर पुल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
Trending Videos
ये भी पढे़ं...Uttarakhand BJP: वरिष्ठ नेता नहीं चाहते थे महामंत्री अजय कुमार यहां रहें, राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया था फीडबैक
बीआरओ के कमांडर राजकिशोर ने बताया कि विभाग को मामले की जानकारी मिल चुकी है। जल्द ही तकनीकी टीम पुल का निरीक्षण कर सभी ढीले बोल्ट कसने और आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।