सब्सक्राइब करें

Live

Delhi Fire News Live: मालवीय नगर हादसे में 21 लोगों की मौत, मरने वाले ज्यादातर विदेशी; 10 पुलिसवाले भी घायल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 03 Jun 2026 02:31 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Malviya Nagar Delhi Fire Tragedy Updates in Hindi: दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस आग की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 घायल हैं। 

Delhi Malviya Nagar Fire Tragedy Live Hauz Rani Market Area Hotel Fire Check Death tolls Updates in Hindi
रेस्तरां में लगी भीषण आग - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:31 PM, 03-Jun-2026

हादसे पर केजरीवाल ने जताया दुख

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भीषण आग में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं। आज मालवीय नगर में इतनी बड़ी घटना हो गई। 20 लोगों की मौत की दुखद खबर आ रही। दिल्ली में लगातार हो रहे अग्निकांड और मासूम लोगों की मौतें बेहद चिंताजनक हैं।'
02:28 PM, 03-Jun-2026

दिल्ली में लगातार हो रही आगजनी की घटनाएं: कांग्रेस सांसद

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, 'दिल्ली में आगजनी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को समीक्षा करनी चाहिए, फायर ब्रिगेड को बहुत चुस्त-दुरुस्त करना चाहिए और ये देखना चाहिए कि कारण क्या है कि इतनी आगजनी हो रही है और लोग मर रहे हैं। ये बहुत भयावह स्थिति है। इसमें दिल्ली सरकार को कुछ न कुछ कदम जरूर उठाने चाहिए। हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठना चाहिए।'
Trending Videos
02:18 PM, 03-Jun-2026

एम्स में भर्ती 10 मरीज पुलिस वाले

सूत्रों के अनुसार, एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती लगभग 10 मरीज पुलिस वाले हैं। 
02:17 PM, 03-Jun-2026

सांसद बांसुरी स्वराज ने हादसे पर जताया दुख

नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि स्थित हौज रानी, मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में संबल दें। घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूँ।राहत एवं बचाव कार्य में जुटी पुलिस, अग्निशमन एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं की टीमों का प्रयास जारी है।
02:13 PM, 03-Jun-2026

आतिशी ने भाजपा सरकार को घेरा

आम नेता आतिशी ने कहा, 'मालवीय नगर में आग लगने से 20 लोगों की जान जाने की खबर बहुत दुखद है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।  लेकिन सवाल यह है कि दिल्ली में बार-बार हो रहे अग्निकांडों और मासूम लोगों की मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? भाजपा सरकार के तहत आखिर फायर सेफ्टी व्यवस्था इतनी बदहाल क्यों हो गई है? हर हादसे के बाद सिर्फ बयान आते हैं, लेकिन जवाबदेही कहीं नजर नहीं आती। लोगों की जान की कीमत पर यह लापरवाही अब स्वीकार्य नहीं है।'
02:06 PM, 03-Jun-2026

घटनास्थल पर फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम पहुंची

मालवीय नगर में आग लगने की जगह पर फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम पहुंची। इस अग्निकांड में 21 लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:05 PM, 03-Jun-2026

एक भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा: मंत्री आशीष सूद 

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा, 'इनके पास रेस्टोरेंट-होटल चलाने की अनुमति थी या नहीं, सभी कागजों को इकट्ठा किया जा रहा है और जिनकी लापरवाही के कारण यह हुआ है, पुलिस जांच करके उसे तुरंत गिरफ्तार करेगी। सभी एजेंसी, नगर निगम, फायर, बिजली-पानी का विभाग आसपास के क्षेत्र में ऐसी जितनी भी इमारतें चल रही हैं, शाम तक उनकी जांच करके सभी इमारतों को सील किया जाएगा। एक भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।"
02:03 PM, 03-Jun-2026

रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त हो गया है: विधायक सतीश उपाध्याय

मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा, "सुबह 8.51 की यह घटना है। सूचना मिलते ही हमने पूरे सिस्टम को सक्रिय किया था। सभी लोग यहां समय पर आ गए थे। हमारे स्थानीय नागरिकों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में भूमिका निभाई। कुल 47 लोगों का आंकड़ा सामने आया है जो इस होटल में रह रहे थे। कुछ लोगों को हमने छत से भी नीचे उतारा और 21 लोगों की मौत हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त हो गया है।'
01:59 PM, 03-Jun-2026

हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री ने शोक व्यक्त किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मालवीय नगर अग्निकांड में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। इस हृदयविदारक त्रासदी में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'
01:58 PM, 03-Jun-2026

इमारत के मालिक को गिरफ्तार किया जाएगा: मंत्री आशीष सूद

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने मालवीय नगर में आग लगने की घटना पर कहा, "लापरवाही के लिए जिम्मेदार इमारत के मालिक को गिरफ़्तार किया जाएगा।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed