Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 जून के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a1f2848b7f526f7390827c3","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-06-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 जून के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
02:11 PM, 03-Jun-2026
Bihar News: पैक्स चुनाव में वोट से पहले बवाल, समर्थकों के बीच पथराव से रणक्षेत्र बना मतदान केंद्र; कई लोग घायल
गया जिले के शेरघाटी प्रखंड की चिताब कला पंचायत में पैक्स चुनाव के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मतदान केंद्र के बाहर शुरू हुई कहासुनी पहले मारपीट और फिर पथराव तक पहुंच गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। और पढ़ें12:53 PM, 03-Jun-2026
Bihar: तीन दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी और फिर बिगड़ी तबीयत; जेल से अस्पताल पहुंचा बंदी, इलाज के दौरान मौत
समस्तीपुर मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी सुधीर कुमार उर्फ बाबा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह हलई थाना क्षेत्र के वाजितपुर करनैल गांव का रहने वाला था और अवैध शराब से जुड़े एक मामले में तीन दिन पहले उत्पाद विभाग ने उसे गिरफ्तार किया था। और पढ़ें
Trending Videos
12:50 PM, 03-Jun-2026
Bihar News: नोट गिने जा रहे थे, तभी पहुंच गई टीम, 40 हजार की घूस लेते तिरहुत के अपर निदेशक गिरफ्तार
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत तिरहुत प्रमंडल के क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एक शिकायत के आधार पर निगरानी टीम ने गोपनीय जांच की, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। और पढ़ें12:08 PM, 03-Jun-2026
Bihar News: अमर उजाला की खबर का असर, सिलौंजा पुल की मरम्मत शुरू; भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
बोधगया के सिलौंजा पुल में गंभीर तकनीकी खामियां सामने आने के बाद प्रशासन और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। जांच में पाया गया कि 16 में से 6 पिलरों के नीचे की मिट्टी और बालू बह जाने से उनकी स्थिति कमजोर हो गई थी। और पढ़ें12:04 PM, 03-Jun-2026
Bihar: खान सर के कोचिंग पर फायरिंग मामले में शिक्षक रौशन आनंद समेत तीन हिरासत में, पटना पुलिस ने क्या कहा?
पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुई तोड़फोड़ और हंगामे की घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिस कोचिंग संचालक पर आरोप लगाया था, उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें11:54 AM, 03-Jun-2026
Bihar News: गांव की सरकार से राष्ट्रीय मंच तक, गया की नैना कुमारी को आज मिलेगा देश का प्रतिष्ठित पंचायत सम्मान
गया जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी को पंचायत विकास, जनभागीदारी और प्रशासनिक दक्षता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए चुना गया है। भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित सम्मान को वह 3 जून को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में प्राप्त करेंगी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:00 AM, 03-Jun-2026
Bihar News: बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, पांच अस्थायी दुकानें जलकर राख, 10 लाख से अधिक का नुकसान
पटना जिले के बख्तियारपुर में स्टेशन रोड स्थित सीएचसी के पास देर रात भीषण आग लगने से पांच अस्थायी दुकानें जलकर राख हो गईं। आग सबसे पहले एक कॉस्मेटिक दुकान से शुरू हुई और देखते ही देखते आसपास की दुकानों में फैल गई। और पढ़ें11:00 AM, 03-Jun-2026
Bihar: नीतीश कुमार के नाम नया रिकॉर्ड; पूर्व मुख्यमंत्री की पार्टी जदयू के अब एक करोड़ से अधिक सदस्य
JDU Party News: जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि प्रगति, सुशासन और आत्मविश्वास आज बिहार की नई पहचान हैं। नीतीश कुमार ने अपने दो दशकों के सुशासन से बिहार की एक विशिष्ट छवि बनाई है। और पढ़ें10:07 AM, 03-Jun-2026
Bihar News: गोलीबारी के बाद खान सर ने कोचिंग में पढ़ाने से किया इनकार, छात्रों से कहा- आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी
Khan Sir News: पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग के बाहर फायरिंग की घटना के बाद उन्होंने आज पढ़ाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन ने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। आइये जानते हैं पूरा मामला...और पढ़ें
09:50 AM, 03-Jun-2026