{"_id":"6a1ff1a5edc6ae4a400542b3","slug":"two-teenagers-from-bihar-drowned-while-bathing-in-ganges-at-namo-ghat-in-varanasi-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा: बिहार से आए दो किशोर नमो घाट पर नहाते समय डूबे, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा: बिहार से आए दो किशोर नमो घाट पर नहाते समय डूबे, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार
नमो घाट पर नहाते समय गहरे पानी में जाने से दो किशोर गंगा में डूब गए। काफी देर बाद दोनों के शव पानी से निकाले गए। दोनों किशोर बिहार से पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने आए थे।
नमो घाट पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी में नमो घाट पर गंगा में डूबने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार सुबह घाट पर बने नमस्ते हैंड के समीप स्नान के दौरान बिहार से आए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों का शव गंगा से बाहर निकाला गया।
कैसे हुआ हादसा
आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी राजीव रंजन (17), आदित्य कुमार (16) और आयुष कुमार (15) बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे नमो घाट पहुंचे थे। राजीव रंजन और आयुष नमस्ते हैंड के पास गंगा में स्नान करने के लिए उतरे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
घाट पर मौजूद लोगों और उनके साथ आए आदित्य ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद आदमपुर पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने संयुक्त रूप से खोज अभियान शुरू किया।
Trending Videos
इसे भी पढ़ें; Chandauli News: पुरानी रंजिश में मारपीट, युवक ने लहराया असलहा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय
काफी प्रयास के बाद दोनों किशोरों के शव बरामद कर लिए गए। राजीव रंजन और आदित्य वाराणसी में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा देने आए थे। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन मुजफ्फरपुर से वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
वहीं नमो घाट पर लगातार हो रही डूबने की घटनाओं के बावजूद लोग गंगा में गहराई तक उतर रहे हैं, जिससे ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं। घटना के बाद घाट पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।