BHU: कॉपी जांचने के 15-18 रुपये, देरी पर हर दिन कटेंगे पांच रुपये; एक सवाल बनाने के लिए 10-12 रुपये
Varanasi News: बीएचयू में यूजी की सेमेस्टर परीक्षा में एक बहु विकल्पीय सवाल तैयार करने के लिए 10 रुपये और पीजी के सवाल पर 15 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में प्रश्न पत्र बनाने और कॉपियों को चेक करने की क्वालिटी बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। मेन कैंपस सहित सभी संबद्ध कॉलेजों में दशकों बाद प्रश्न पत्र बनाने, कॉपियां-थीसिस चेक करने और वाइवा आदि के लिए प्रोफेसरों को पारिश्रमिक मिलेगा।
संस्कृत के प्रथमा, प्रवेशिका, मध्यमा में वाइवा लेने के लिए प्रति छात्र 5 रुपये और कुल 150 रुपये पारिश्रमिक दिए जाएंगे। वहीं, एमडी-एमएस कोर्स में एक दिन के 4000 रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह यूजी की सेमेस्टर परीक्षा में एक बहु विकल्पीय सवाल तैयार करने के लिए 10 रुपये और पीजी के सवाल पर 15 रुपये का भुगतान किया जाएगा। यूजी में एक प्रश्नपत्र बनाने के कम से कम 500 रुपये और पीजी में 650 रुपये दिए जाएंगे।
सत्र 2026-27 से पेपर सेटिंग, इनविजिलेटर और कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर परीक्षा नियंता कार्यालय की एपेक्स एडवाइजरी कमेटी की अनुशंसाओं पर कुलपति ने मुहर लगा दी है। इसके तहत यूजी की कॉपी चेक करने के लिए कम से कम 200 रुपये और प्रति कॉपी 15 रुपये पारिश्रमिक के तौर पर दिए जाएंगे।
वहीं, पीजी में 250 रुपये और एक कॉपी का 18 रुपये भुगतान किया जाएगा। यदि परीक्षक मूल्यांकन में देरी करते हैं तो हर दिन के पांच रुपये काट लिए जाएंगे। प्रथमा, प्रवेशिका और मध्यमा कोर्स में प्रति छात्र वाइवा पर पांच रुपये तो एमडी, एमएस और एमडी आयुर्वेद में 4000 रुपये दिए जाएंगे।
मिड सेमेस्टर के सात दिन के अंदर करना होगा मूल्यांकन
पेपर सेटर, परीक्षक नहीं तो मिलेगा आधा पैसा
यदि पेपर बनाने वाले शिक्षक सेमेस्टर परीक्षा की कॉपियां चेक नहीं करते हैं तो उनको आधा भुगतान ही किया जाएगा। वहीं, मूल्यांकन करने वालों को भी पेपर सेटिंग का आधा चार्ज देना होगा।
पीएचडी थीसिस के 2500 रुपये
पीएचडी थीसिस चेक करने के लिए भारतीय परीक्षकों को 2500 रुपये और विदेशियों को 7000 से ज्यादा रुपये दिए जाएंगे। जबकि डी.लिट, डी.एससी और एलएलडी के लिए भारतीय परीक्षकों को 5000 रुपये और विदेशियों को 14000 रुपये ज्यादा दिए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें; Chandauli News: पुरानी रंजिश में मारपीट, युवक ने लहराया असलहा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय
रिसर्च रिपोर्ट और डिजर्टेशन के 100 रुपये
यूजी में प्रति प्रैक्टिकल ट्रेनिंग रिपोर्ट और प्रति टूर ट्रेनिंग रिपोर्ट के 50 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, एक एग्जामिनर को एक दिन के लिए 400 रुपये मिलेंगे। पीजी में डिजर्टेशन और रिसर्च रिपोर्ट का मूल्यांकन करने के लिए 100 रुपये और फील्ड व प्रोजेक्ट वर्क चेक करने पर 50 रुपये दिए जाएंगे। एमएससी एजी थीसिस के 200 रुपये और एमटेक-एमफार्म के लिए 300-300 रुपये भुगतान किए जाएंगे। एलएलएम में डिजर्टेशन के लिए बाहरी एग्जामिनर को 150 रुपये और इंटरनल को 60 रुपये मिलेंगे। प्रति पेपर ट्रांसलेशन फीस 50 रुपये होगी।