सब्सक्राइब करें

1997 से 2026 तक कई अग्निकांड: इस बार रेस्तरां में जिंदा जले लोग, 30 साल में 200+ मौतें; कब-कहां-कैसे हुए हादसे

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 03 Jun 2026 03:14 PM IST
सार

Delhi Malviya Nagar Fire Case: दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। जबकि 37 लोग घायल है। दिल्ली में 1997 से 2026 तक तमाम अग्निकांड के हादसे हुए। लेकिन इन 12 हादसों में 1997 के उपहार सिनेमा अग्निकांड में सबसे ज्यादा मौतें हुई थी।

विज्ञापन
Multiple Fire Incidents from 1997 to 2026 Over 200 Deaths in 30 Years delhi malviya nagar fire case
मालवीय नगर अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में 21 लोगों की जान चली गई और 37 लोग घायल हुए। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 





मालवीय नगर के एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि खोज और बचाव अभियान 12:12 पर समाप्त हो गया। अभियान के दौरान कुल 47 लोगों को बचाया गया, जिनमें से 2-3 की हालत गंभीर है। अग्निशमन विभाग आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं कर पाया है, हालांकि आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई थी।

1997 से 2026 तक कब कब दिल्ली ने रूलाया?

Multiple Fire Incidents from 1997 to 2026 Over 200 Deaths in 30 Years delhi malviya nagar fire case
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : जी पॉल

साकेत इमारत ढहने की घटना में 6 की मौत
बीती 30 मई को दिल्ली के साकेत में एक इमारत ठहने से छह लोगों की मौत हो गई। सैदुल्लाजाब में बहुमंजिला इमारत गिरने से छह लोगों की मौत हुई थी। आखिरकार एमसीडी की अवैध निर्माण के मामले में नींद टूट गई है। अब उसने जहां अवैैध निर्माण को चिह्नित करना शुरू कर दिया है, वहीं मंगलवार को विस्तृत रिपोर्ट जारी कर अपनी कार्रवाई और बचाव अभियान की जानकारी भी दी है। 

Trending Videos
Multiple Fire Incidents from 1997 to 2026 Over 200 Deaths in 30 Years delhi malviya nagar fire case
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : जी पॉल

2026 पालम अग्निकांड 
पालम इलाके में 18 मार्च 2026 को एक चार मंजिला इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। एक चार मंजिला इमारत में सुबह करीब 6:30 बजे भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में व्यवसायी राजिंदर कश्यप के परिवार के 9 लोगों की जान चली गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे। इमारत के बेसमेंट, ग्राउंड और पहली मंजिल पर कॉस्मेटिक्स और कपड़ों का शोरूम था, जबकि परिवार ऊपरी मंजिलों पर रहता था। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी और कॉस्मेटिक्स जैसे अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों के कारण यह तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। आग से बचने के लिए एक बेटे ने अपनी दो वर्षीय बच्ची को नीचे बचाव कर्मियों की ओर फेंका और फिर खुद छलांग लगा दी, जबकि एक अन्य बेटा पास की इमारत पर कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। संकरी गली और तारों के जाल के कारण बचाव कार्य में काफी बाधा आई। चश्मदीदों के अनुसार, हाइड्रोलिक सीढ़ी के न खुलने से बचाव कार्य में 30-40 मिनट की देरी हुई, हालांकि दमकल विभाग का कहना था कि सीढ़ी की ऊंचाई तीसरी मंजिल तक पहुंचने के लिए कम थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Multiple Fire Incidents from 1997 to 2026 Over 200 Deaths in 30 Years delhi malviya nagar fire case
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : जी पॉल

2026 विवेक विहार रिहायशी इमारत अग्निकांड
3 मई 2026 को पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में तड़के सुबह एक चार मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर एयर कंडीशनर (एसी) के कंप्रेसर में हुए ब्लास्ट से भीषण आग लग गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। आग ने ऊपर जाने वाले रास्तों को ब्लॉक कर दिया, जिससे सो रहे एक ही परिवार के लोग अंदर ही फंस गए और दम घुटने से उनकी मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन
Multiple Fire Incidents from 1997 to 2026 Over 200 Deaths in 30 Years delhi malviya nagar fire case
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

2024 अलीपुर पेंट फैक्ट्री अग्निकांड
उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में 15 फरवरी, 2024 एक पेंट फैक्टरी में आग लग गई हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। एक अवैध केमिकल और पेंट मिक्सिंग फैक्ट्री में वेल्डिंग की चिंगारी से विस्फोट हो गया। ज्वलनशील केमिकल केमिकल नालियों में फैल गया, जिससे आग आसपास के घरों और दुकानों तक पहुंच गई और अंदर काम कर रहे लोग फंस गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed