सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha Expresses Grief Over Malviya Nagar Fire Issues Directives to Officials

मालवीय नगर अग्निकांड: पीएम से सीएम तक ने जताया दुख; मुआवजे का एलान, सौरभ भारद्वाज ने उठाए भाजपा पर सवाल

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 03 Jun 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Delhi Malviya Nagar Restaurant Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में आज एक बड़ा हादसा हो गया। लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से करीब 21 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया है। 

CM Rekha Expresses Grief Over Malviya Nagar Fire Issues Directives to Officials
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मालवीय नगर के हौज रानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 लोग घायल हुए हैं। दिल्ली फायर सर्विस को सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी।

Trending Videos




सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग रेस्टोरेंट के बेसमेंट से लगनी शुरू हुई, जहां से गंभीर हालत में लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Rekha Expresses Grief Over Malviya Nagar Fire Issues Directives to Officials
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : पीटीआई
मालवीय नगर हादसे पर सीएम रेखा ने जताया दुख
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर भेजी गईं। इन टीमों ने तेजी से बचाव और राहत कार्य शुरू किए।


 

CM Rekha Expresses Grief Over Malviya Nagar Fire Issues Directives to Officials
AAP विधायक सोमनाथ भारती ने दी जानकारी - फोटो : @attorneybharti

आप नेता ने दी जानकारी
आप नेता सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया पर बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी थी। उन्होंने आशंका जताई कि इसमें मुख्य रूप से दक्षिण अफ्रीकी नागरिक फंसे हो सकते हैं। कुछ लोग अभी भी रेस्टोरेंट के अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का बचाव अभियान जारी है। आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

CM Rekha Expresses Grief Over Malviya Nagar Fire Issues Directives to Officials
सीएम रेखा गुप्ता और पीएम मोदी - फोटो : x/@gupta_rekha

मालवीय नगर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवीय नगर आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया है। पीएम ने एलान करते हुए कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

CM Rekha Expresses Grief Over Malviya Nagar Fire Issues Directives to Officials
Delhi Restaurant Fire - फोटो : @attorneybharti

मालवीय नगर हादसे पर विधायक बोले- आग के कारणों का अभी पता नहीं
मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने बताया कि वे सुबह 9 बजे से घटनास्थल पर मौजूद हैं। बीएसईएस ने बिजली आपूर्ति काट दी और पुलिस ने बचाव कार्य में सहयोग किया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन सरकार का पूरा तंत्र राहत कार्य में लगा है। 

CM Rekha Expresses Grief Over Malviya Nagar Fire Issues Directives to Officials
लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी आग - फोटो : @attorneybharti

मालवीय नगर हादसे पर प्रियंका गांधी की अपील
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु और करीब तीन दर्जन से ज्यादा घायलों पर संवेदना जताई। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की। 

CM Rekha Expresses Grief Over Malviya Nagar Fire Issues Directives to Officials
दिल्ली के होटल में लगी आग - फोटो : पीटीआई

देश के रक्षा मंत्री ने जताया दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस हादसे को मन को व्यथित करने वाला बताया। उन्होंने अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

CM Rekha Expresses Grief Over Malviya Nagar Fire Issues Directives to Officials
रेस्तरां में लगी भीषण आग - फोटो : PTI
आप नेता सौरभ भारद्वाज का दिल्ली सरकार पर हमला
आम आदमी पार्टी दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि फरवरी में पालन में आग लगने से नौ लोग मरे थे, जिसकी जांच रिपोर्ट तीन महीने बाद भी नहीं आई। विवेक विहार में आग लगने पर फायर ब्रिगेड में पानी नहीं था। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी जिम्मेदारी तय करने के बजाय पीड़ितों पर दोष मढ़ रही है। उन्होंने जिम्मेदार अफसरों पर ठोस कार्रवाई की मांग की ताकि ऐसे हादसे रुक सकें।
 

CM Rekha Expresses Grief Over Malviya Nagar Fire Issues Directives to Officials
रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
सांसद मनोज तिवारी बोले- ऐसे हादसों की जांच हो
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इस घटना को बहुत दर्दनाक हादसा बताया। उन्होंने कहा कि होटल के रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी, जिसमें 21 लोगों की मौत की खबर है। सभी एजेंसियां घायलों को बचाने की कोशिश कर रही हैं। तिवारी ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर दिया। उन्होंने आग लगने के कारणों और गड़बड़ी की जांच की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed