सब्सक्राइब करें

Live

Delhi Fire News Live: रेस्तरां की आग में मरने वाले ज्यादातर विदेशी, हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 03 Jun 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Malviya Nagar Delhi Fire Tragedy Updates in Hindi: दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस आग की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 घायल हैं। 

Delhi Malviya Nagar Fire Tragedy Live Hauz Rani Market Area Hotel Fire Check Death tolls Updates in Hindi
रेस्तरां में लगी भीषण आग - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:03 PM, 03-Jun-2026

रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त हो गया है: विधायक सतीश उपाध्याय

मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा, "सुबह 8.51 की यह घटना है। सूचना मिलते ही हमने पूरे सिस्टम को सक्रिय किया था। सभी लोग यहां समय पर आ गए थे। हमारे स्थानीय नागरिकों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में भूमिका निभाई। कुल 47 लोगों का आंकड़ा सामने आया है जो इस होटल में रह रहे थे। कुछ लोगों को हमने छत से भी नीचे उतारा और 21 लोगों की मौत हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त हो गया है।'
01:59 PM, 03-Jun-2026

हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री ने शोक व्यक्त किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मालवीय नगर अग्निकांड में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। इस हृदयविदारक त्रासदी में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'
Trending Videos
01:58 PM, 03-Jun-2026

इमारत के मालिक को गिरफ्तार किया जाएगा: मंत्री आशीष सूद

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने मालवीय नगर में आग लगने की घटना पर कहा, "लापरवाही के लिए जिम्मेदार इमारत के मालिक को गिरफ़्तार किया जाएगा।'
01:57 PM, 03-Jun-2026

47 लोगों को रेस्क्यू किया, 21 लोगों की मौत

मालवीय नगर के एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया, 'हमारा खोज और बचाव अभियान 12:12 पर खत्म हो चुका है। कुल 47 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और 21 लोगों की मौत हुई है। 2-3 लोगों की हालत गंभीर है। इमारत के नीचे कोई होटल स्थित है हालांकि अग्निशमन विभाग इस बात की पुष्टि नहीं कर पाया है कि आग लगने के क्या कारण है। आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई थी।'
01:45 PM, 03-Jun-2026

ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट, बाकी इमारत में होटल

रेस्तरां ग्राउंड फ्लोर पर चलाया जा रहा था, जबकि बाकी इमारत का इस्तेमाल होटल के तौर पर किया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, होटल में आने-जाने का केवल एक ही रास्ता था। उन्होंने बताया कि फायर एनओसी भी जांच के दायरे में है।
01:29 PM, 03-Jun-2026

मन बहुत दुखी हुआ है ये सुनकर: भाजपा सांसद मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'ये बहुत दर्दनाक हादसा है। हमें सूचना मिली कि होटल के रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। अभी तक जो सूचना आ रही है उसके अनुसार 21 लोगों की मौत की खबर है। सभी एजेंसियां घायलों को बचाने की कोशिश कर रही हैं। मन बहुत दुखी हुआ है ये सुनकर, ये बहुत दर्दनाक हादसा है। प्रयास है कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। जांच की बात है कि क्या गड़बड़ी हुई जिस कारण ऐसी भीषण आगजनी की घटना घटी। लगातार प्रयास किया जा रहा है कि ऐसी छोटी-छोटी त्रुटियों को खत्म किया जाए।'

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के बयान पर उन्होंने कहा, 'दोषी जो भी होगा वो बचेगा नहीं ये मैं विश्वास दिलाता हूं लेकिन इस समय राजनीतिक बातें करना अच्छा नहीं होता। दिल्ली सरकार सारी जानकारी लोगों के सामने रखेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
01:27 PM, 03-Jun-2026

सौरभ भारद्वाज ने ने दिल्ली सरकार पर बोला हमला

आम आदमी पार्टी दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग की घटना पर कहा, 'फरवरी के अंदर पालन में आग लगी, नौ लोग जलकर मर गए। सरकार ने कहा जांच करवाएंगे लेकिन जांच की रिपोर्ट तीन महीने बाद भी नहीं आई। विवेक विहार में आग लगी, फायर ब्रिगेड में पानी नहीं था। अब 20 से 21 लोग यहां जलकर मरे हैं। सरकार को कहना चाहिए कि हमारी फायर ब्रिगेड लेट पहुंची, हमें इस बात का दुख है। लेकिन सरकार ने अपनी टूलकिट सक्रिय कर दी। जो लोग यहां पर मजबूरी वश बाहर से आए हैं, मजबूरी वश छोटे मकानों और होटलों में रहकर अपने परिवार के लोगों का इलाज करवा रहे हैं आप उल्टा उन्हीं पर दोष मढ़ रहे हैं? सरकार को अपनी जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। सरकार जिम्मेदार अफसरों की जिम्मेदारी तय करे और ठोस कार्रवाई करे तो इस तरह से हादसे रुक सकते हैं।'
01:25 PM, 03-Jun-2026

इमारत के मालिक के बारे में जांच कर रहे: संयुक्त पुलिस आयुक्त

मालवीय नगर में आग लगने की घटना में 21 लोगों की मौत पर संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने कहा, "हम इमारत के मालिक के बारे में जांच कर रहे हैं।"
01:14 PM, 03-Jun-2026

एक ही परिवार के छह लोगों की हुई मौत

गुरुग्राम के रहने वाले विवेक अग्रवाल की हादसे में मौत हुई है। बड़ी बेटी जीविशा की भी मौत हो गई है। गुरुग्राम निवासी विवेक के पिताजी मैक्स साकेत में एडमिट है वह अपनी पत्नी दो बेटी के साथ उनकी देखरेख के लिए यहां पर आए हुए थे और वह घटना वाले गेस्ट हाउस में रुके थे। आज सुबह ही उनके मौसा और मौसी भी मिलने के लिए आए थे। यह सब घटना में हताहत हो गए हैं। उनके परिजन अस्पताल के बाहर रुके हुए हैं। इस परिवार के छह लोगों की मौत हुई है। इसमें मामा-मामी और मौसा मौसी भी शामिल हैं। परिवार के अनुसार, विवेक की पत्नी और छोटी बेटी के बारे में अब तक परिजनों को कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। 
01:09 PM, 03-Jun-2026

मालवीय नगर हादसे पर राजनाथ सिंह ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में लगी आग में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। राजनाथ सिंह ने कहा, दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है।  जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed