{"_id":"6a1fe469243183afad024622","slug":"worker-burned-in-bahadurgarh-factory-fire-dies-case-registered-against-management-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बहादुरगढ़ में फैक्टरी में आग से झुलसे श्रमिक की मौत, प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बहादुरगढ़ में फैक्टरी में आग से झुलसे श्रमिक की मौत, प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। परिजनों की शिकायत के आधार पर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आग लगने के कारणों और सुरक्षा प्रबंधों में किसी प्रकार की लापरवाही की भी जांच कर रही है।
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बहादुरगढ़ के सेक्टर-17 स्थित एचएसआईआईडीसी के प्लॉट नंबर 261-262 में रविवार को लगी भीषण आग में झुलसे एक श्रमिक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कानपुर निवासी जगदीश के रूप में हुई है, जो गंभीर रूप से झुलसने के बाद पीजीआई रोहतक में भर्ती था।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना में दो श्रमिक झुलस गए थे, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। इनमें जगदीश की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। मंगलवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीजीआई रोहतक पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की और शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया पूरी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। परिजनों की शिकायत के आधार पर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आग लगने के कारणों और सुरक्षा प्रबंधों में किसी प्रकार की लापरवाही की भी जांच कर रही है।