{"_id":"6a1fe3c23236cf352a051b1e","slug":"video-worker-burned-in-bahadurgarh-factory-fire-dies-case-registered-against-management-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में फैक्टरी में आग से झुलसे श्रमिक की मौत, प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में फैक्टरी में आग से झुलसे श्रमिक की मौत, प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज
सेक्टर-17 स्थित एचएसआईआईडीसी के प्लॉट नंबर 261-262 में रविवार को लगी भीषण आग में झुलसे एक श्रमिक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कानपुर निवासी जगदीश के रूप में हुई है, जो गंभीर रूप से झुलसने के बाद पीजीआई रोहतक में भर्ती था।
जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना में दो श्रमिक झुलस गए थे, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। इनमें जगदीश की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। मंगलवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीजीआई रोहतक पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की और शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया पूरी कराई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। परिजनों की शिकायत के आधार पर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आग लगने के कारणों और सुरक्षा प्रबंधों में किसी प्रकार की लापरवाही की भी जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।