{"_id":"6a1f1102eb39275de00f13b6","slug":"video-instructions-issued-to-complete-work-on-preventing-ganga-river-erosion-before-the-monsoon-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरसात से पहले गंगा नदी का कटान रोकने का काम खत्म कराने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से पहले गंगा नदी का कटान रोकने का काम खत्म कराने का निर्देश
मिश्रा कॉलोनी बस्ती के सामने गंगा नदी में हो रही कटान रोकने के लिए उन्नाव सिंचाई विभाग की ओर से तेजी से काम कराया जा रहा। सोमवार को कटान स्थल के पास 250 परक्यूपाइन बोल्डर लगाए गए हैं, ताकि जलस्तर बढ़ने के दौरान तेज बहाव को बोल्डर रोक सके। सिंचाई विभाग के एक्सईएन गगन शुक्ला ने बताया कि बरसात से पहले कटान रोकने का काम पूरा कराने का निर्देश कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को दिया गया है।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुराने यातायात पुल से लेकर मिश्रा कॉलोनी के आगे टॉवर तक करीब 350 मीटर क्षेत्र में कटान निरोधक कार्य कराया जा रहा है। अब तक 250 परक्यूपाइन बोल्डर लगाए जा चुके हैं। यह त्रिकोण आकार में लगाए जाते हैं, जिसमें झांड-झंकाड़ आदि भर दिया जाता है, जिससे नदी में जलस्तर बढ़ने या बाढ़ आने के दौरान तेज बहाव को रोका जा सके। सिंचाई विभाग के एक्सईएन गगन शुक्ला ने बताया कि यह कार्य मिश्रा कॉलोनी के लेकर मुक्ता घाट होते हुए रेलवे पुल के नीचे तक कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले कार्य समाप्त करने के निर्देश कार्यदायी एजेंसी के ठेकेदार को दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।