{"_id":"6a1eb8495af3a54b8807c87d","slug":"video-video-bhajapa-jalthhayakashha-thalpa-patal-thava-ka-bhavaya-savagata-pashhapavarashha-oura-jayaghashha-sa-gaja-shahara-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और जयघोषों से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और जयघोषों से गूंजा शहर
अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के जिलाध्यक्ष घोषित होने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और शहर जयघोषों से गूंज उठा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव दोपहर करीब डेढ़ बजे अकबरपुर स्थित एमई विक्रमादित्य तिराहा पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पैदल यात्रा शुरू हुई।
यात्रा के दौरान उन्होंने पटेल नगर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तथा कलेक्ट्रेट परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कार्यकर्ताओं के विशाल काफिले के साथ पैदल ही भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
शहर के विभिन्न स्थानों पर जिलाध्यक्ष के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। पटेल तिराहा पर कई जेसीबी मशीनों से पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। हजारों की संख्या में मौजूद भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नारों के साथ नए जिलाध्यक्ष का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।