{"_id":"6a1e5491402e7db53d04001f","slug":"video-meeting-of-police-officers-in-jaunpur-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुलिस अधिकारियों ने कहा- छोटी घटनाओं को न करें नजरअंदाज, अपराध पनपने से पहले करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुलिस अधिकारियों ने कहा- छोटी घटनाओं को न करें नजरअंदाज, अपराध पनपने से पहले करें कार्रवाई
जौनपुर जिले में मुंगराबादशाहपुर और मड़ियाहूं थाना परिसर में सोमवार को पुलिस की क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, शराब ठेका, विद्यालय, कॉलेज व चौराहों-तिराहों पर गोल बनाकर इकट्ठा होने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि अपराध पनपने से पहले ही पुलिस को सक्रिय होकर कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने कहा कि सड़क पर झुंड बनाकर कॉलेज या कोचिंग जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते कठोर कार्रवाई की जा सके। बाइक से रील बनाना, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करना, चोरी, लूट, हत्या, डकैती व सट्टेबाजी जैसी गतिविधियों में लिप्त लोगों की जानकारी भी पुलिस को दें। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम पर धार्मिक व जातिवादी टिप्पणी कर माहौल खराब करने वाले ग्रुप संचालकों को चिन्हित कर थाने में सूचित करें, ताकि उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।