{"_id":"6a1da773226d4844080ab3e2","slug":"video-noida-students-perform-better-in-jee-advanced-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस: नोएडा के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन, मेहनत के बल पर हासिल की सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई एडवांस: नोएडा के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन, मेहनत के बल पर हासिल की सफलता
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:08 PM IST
Link Copied
नोएडा। जेईई एडवांस में शहर के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी निवासी अनय गौतम ने जेईई एडवांस में ऑल इंडिया रैंक 522 प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है।
अनय ने बताया कि उन्होंने नियमित पढ़ाई के साथ कोचिंग का भी सहारा लिया। 12वीं की परीक्षा में उन्होंने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वह आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस या फिर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। अनय का कहना है कि सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और अपनी निरंतर मेहनत को जाता है। उनके पिता सतेंद्र कुमार निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं, जबकि माता अंजू सिंह गृहिणी हैं। परिवार ने बताया कि अनय शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रहे हैं। वह दिन में आठ से 9 घंटे पढ़ते थे।
सेक्टर- 61 में रहने वाले देवेश त्रिपाठी की 7727 रैंक आई है। उनके पिता योगेश त्रिपाठी एनटीपीसी में बतौर डिप्टी जीएम कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि दो साल पहले उनका लखनऊ ट्रांसफर हुआ है। उनकी माता सपना त्रिपाठी एडिशनल डिस्टि्रक्ट जज हैं। ट्रांसफर होने के बाद उन्होंने अपने बेटे का दाखिला लखनऊ के डीपीएस गौमतीनगर स्कूल में कराया। उन्होंने बताया कि काउसंलिंग के बाद देखते हैं कौन सा कॉलेज मिलता है। वहीं, 12 वीं में 96 प्रतिशत अंक आए हैं। बच्चे 11 वीं कक्षा से कोचिंग ली है।
जेईई एडवांस में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसको लेकर कई कोचिंग सेंटर में कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। फिजिक्स वाला की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए छात्र साहिल प्रधान ने जेईई एडवांस में ऑल इंडिया में 143 रैंक आई है। पारिवारिक कठिनाइयों के बीच उनकी मां ने ट्यूशन पढ़ाकर पढ़ाई जारी रखवाई। बाद में उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से तैयारी की और बेहतरीन परिणाम हासिल किए। मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाले साहिल कंप्यूटर साइंस में बीटेक प्लस एमटेक करना चाहते हैं। वहीं, उत्तराखंड के अनुष पपनई की 1029 रैंक आई है और सूरज के रहने वाले स्पनील के 788 रैंक आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।