{"_id":"6a1d539eb9818a623e08a325","slug":"video-protest-over-water-crisis-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"गांव चानौत में उखाड़ी भाखड़ा पेयजल लाइन, ट्रैक्टर से खींच कर बाहर निकलने का प्रयास, हांसी बरवाला रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव चानौत में उखाड़ी भाखड़ा पेयजल लाइन, ट्रैक्टर से खींच कर बाहर निकलने का प्रयास, हांसी बरवाला रोड जाम
गांव चानौत में पानी की मांग को लेकर चल रहे धरने के 17वें दिन ग्रामीणों ने शहर के जलघर को भाखड़ा पाइपलाइन से जोड़ने के लिए डाली जा रही पाइपलाइन को उखाड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने हांसी बरवाला रोड जाम कर दिया व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं जाम के दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है।ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के जरिए पाइप को खींचकर अलग किया लेकिन इसे बाहर निकलने में सफल नहीं हो सके। अब ग्रामीणों का कहना है की जेसीबी की मदद से जमीन में दबाए गए पाइपलाइन को बाहर निकलेंगे। वहीं इस पेयजल पाइपलाइन के लिए सड़क किनारे रखे हुए पाइप को रोड के बीच में डाल दिया है।
पेयजल की मांग को लेकर 4 दिन पहले गांव में आयोजित महापंचायत में प्रदेशभर से किसान संगठनों, ग्रामीणों और विभिन्न नेताओं ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया था। जिसमें 1 जून को पाइपलाइन उखाड़ने का निर्णय लिया था। प्रशासन को आज सोमवार दोपहर 1:00 तक का समय मांगों को करने के लिए दिया था। लेकिन ग्रामीण व प्रशासन के बीच में कोई सहमति नहीं बनी। जिसके बाद आज दोपहर 1:00 बजे के बाद पाइपलाइन को उखाड़ गया। वहीं आंदोलन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में निगरानी रखी गई। हालांकि प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।