{"_id":"6a1cefdf46f3e366d00a5932","slug":"video-massive-rush-of-devotees-for-dauji-maharaj-darshan-during-adhik-maas-in-baldev-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अधिक मास में उमड़ा आस्था का सैलाब, दाऊजी महाराज के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अधिक मास में उमड़ा आस्था का सैलाब, दाऊजी महाराज के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बलदेव। अधिक मास में बलदेव क्षेत्र में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा व श्री दाऊजी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। भीषण गर्मी व उमस में हजारों परिक्रमार्थी भक्ति भाव से परिक्रमा मार्गों पर आगे बढ़ रहे हैं। चारों ओर "राधे-राधे" के जयघोष और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। पूरे क्षेत्र में मानव श्रृंखला बनीं हुई है।
मंदिरों व परिक्रमा मार्गों पर सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। दूर-दराज के जिलों और विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु श्री दाऊजी महाराज और रेवती मैया के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सामाजिक संस्थाओं और सेवाभावियों द्वारा जगह-जगह शीतल जल, भंडारे, फलाहार, चिकित्सा सहायता एवं विश्राम की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा अधिक मास में आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है, पूरा क्षेत्र धार्मिक आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।