{"_id":"6a1c677a82093f61db08f92a","slug":"video-sanatan-sangam-extends-financial-aid-to-trader-affected-by-shop-fire-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आग पीड़ित व्यापारी को सनातन संगम ने सौंपी 70,300 की सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आग पीड़ित व्यापारी को सनातन संगम ने सौंपी 70,300 की सहायता राशि
गोविंद नगर स्थित रिद्धि सिद्धि गारमेंट्स में 22 मई को लगी आग से हुए भारी नुकसान के बाद सनातन संगम संगठन और स्थानीय व्यापारियों ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया। संगठन की पहल पर व्यापारियों से आर्थिक सहयोग एकत्रित कर पीड़ित व्यापारी को 70,300 रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
सहायता राशि का चेक भाजपा जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह के माध्यम से पीड़ित व्यापारी जज लांबा और सनी लांबा को सौंपा गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विपत्ति की घड़ी में समाज और व्यापारी वर्ग का एकजुट होकर सहयोग करना मानवीय संवेदनाओं का परिचायक है।
सनातन संगम संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि दुकान में आग लगने से व्यापारी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ था। ऐसे समय में संगठन ने व्यापारियों के सहयोग से राहत राशि जुटाकर पीड़ित परिवार तक पहुंचाने का प्रयास किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।