सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Police seized 1600 tablets of banned drug Alprazolam

MP: खंडवा में नशे के सौदागरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1600 अल्प्राजोलम गोलियां जब्त; चार आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2026 04:26 PM IST
Police seized 1600 tablets of banned drug Alprazolam

मध्यप्रदेश के खंडवा में नशे के कारोबार के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1600 अल्प्राजोलम की नशीली गोलियां, मोबाइल फोन, नकदी और एक इलेक्ट्रिक स्कूटर जब्त किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग युवाओं को नशे की लत लगाकर उनका भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बमनगांव रोड स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे कब्रिस्तान के पास दबिश दी और दो युवकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हातमपुरा निवासी रईस और छीपा कॉलोनी निवासी शेख साहिल के रूप में हुई है। इनके पास से 100 अल्प्राजोलम गोलियां, दो मोबाइल फोन, एक हजार रुपये नकद और बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया कि दोनों के पास नशीली दवाओं को रखने या बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।

इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में खुलासा हुआ कि इन गोलियों की सप्लाई पड़ोसी जिले बुरहानपुर से की जा रही थी। पुलिस ने बुरहानपुर निवासी दो अन्य आरोपियों फरीद और सुभाष को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने बुरहानपुर के आरोपियों के कब्जे से 1500 नशीली गोलियां बरामद कीं। इस तरह कुल 1600 गोलियां जब्त की गई हैं। जांच में यह भी सामने आया कि खंडवा में 200 गोलियों की खेप मंगाई गई थी, जिनमें से 100 गोलियां पहले ही बेची जा चुकी थीं।

पढ़ें:  ट्रक को बचाने में कार 20 फीट गहरी खाई में गिरी, किशोरी की मौत; माता-पिता घायल

पुलिस के अनुसार 10 गोलियों की एक स्ट्रिप की एमआरपी 15 से 30 रुपये होती है, लेकिन आरोपी इसे करीब 500 रुपये में बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे थे। आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि बाकी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

खंडवा एसपी अगम जैन ने बताया कि पुलिस टीम ने अल्प्राजोलम गोलियों के जरिए चल रहे नशे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार आरोपी बुरहानपुर से खंडवा तक सप्लाई चेन बनाकर काम कर रहे थे। इनके पास से करीब 50 हजार रुपये कीमत की 1600 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। साथ ही घटना में इस्तेमाल इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Mandi: मंडी नगर निगम में भाजपा की धमाकेदार वापसी, 14 में से 12 वार्डों पर कब्जा, कांग्रेस एक सीट पर सिमटी; जयराम के गढ़ में फिर खिला कमल

31 May 2026

गोलघर में बेकाबू बोलेरो ने तोड़ी रेलिंग, फुटपाथ पर चढ़ी

31 May 2026

Video: धर्मशाला नगर निगम चुनाव के नतीजे, जानें किसे मिली जीत और किसकी हुई पराजय

31 May 2026

Video: कुल्लू जिले में जिला परिषद एवं बीडीसी के लिए मतों की गणना शुरू

31 May 2026

Solan: नगर निगम की मतगणना को लेकर उमड़ने लगी भीड़

31 May 2026
विज्ञापन

Gorella-Pendra-Marwahi News: NH-45 पर लगा लंबा जाम, वाहन फंसने से यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना

घर से निकले युवक की हत्या, गांव में दहशत

31 May 2026
विज्ञापन

अमेठी में सघन तलाशी के बाद परीक्षा केंद्रों में मिला प्रवेश, पांच केंद्रों पर बीएड परीक्षा शुरू

31 May 2026

स्वच्छ अयोध्या के लिए एकजुट हुआ महानगर, चला महा अभियान

31 May 2026

सुल्तानपुर में 13 केंद्रों पर शुरू हुई बीएड प्रवेश परीक्षा

31 May 2026

शराब की दुकान में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज

31 May 2026

अंबेडकरनगर में कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश, 24 केंद्रों पर शुरू हुई बीएड प्रवेश परीक्षा

31 May 2026

जींद में व्यक्ति ने खेतों में पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

31 May 2026

Chamoli: सुबह से हो रही बारिश, मौसम में बढ़ी ठंडक

31 May 2026

Dehradun: बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत

31 May 2026

अयोध्या में अवध विश्वविद्यालय सहित 92 केंद्रों पर शुरू हुई बीएड प्रवेश परीक्षा

31 May 2026

Ujjain News: भांग का श्रृंगार कर बेलपत्र पर लिखा राम का नाम, शीष पर भस्म रमाकर बाबा श्री महाकाल ने दिए दर्शन

31 May 2026

भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावियों से बोलीं नगर आयुक्त जीवन में हमेशा नई चीजें सीखने और पढ़ने का भाव रखें

31 May 2026

होटल के बाहर फिल्मी अंदाज में हुई विनीत की हत्या, VIDEO

31 May 2026

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को किया गया सम्मानित, VIDEO

31 May 2026

रिंग रोड निर्माण में बाधा बने 14 मकानों को ढहाया गया, मुआवजा न मिलने पर कुछ लोगों ने किया विरोध

31 May 2026

शुक्लागंज: नवीन गंग पुल पर एक और गड्ढा, दिखने लगी सरिया

31 May 2026

सरैया आरओबी : दो से छह जून तक कराया जाएगा गर्डर रखने का काम

30 May 2026

Pilibhit : मोबाइल शोरूम पर जीएसटी एसआईबी का छापा, देर रात तक जारी रही जांच

30 May 2026

कानपुर: धूमधाम से मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस, कलमकारों का हुआ सम्मान

30 May 2026

बद्रीनाथ से लौट रहे हाथरस के 17 श्रद्धालुओं की बस खाई में पलटने से बची

30 May 2026

कानपुर: संवरेगा झील का स्वरूप, पुनर्जीवित करने के लिए प्रशासन ने बढ़ाए कदम

30 May 2026

पत्नी से नाराज युवक दूसरी बार चढ़ा मोबाइल टावर पर, तीन घंटे बाद उतारा गया; VIDEO

30 May 2026

17 दिन से विद्युत आपूर्ति ठप, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; VIDEO

30 May 2026

प्रेमी को बुलाने की मांग लेकर बच्चों संग थाने पहुंची महिला, बिगड़ी तबीयत; VIDEO

30 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed