Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
In the Bhavishya Jyoti Samman ceremony, the Municipal Commissioner told the meritorious students to always have the spirit of learning and reading new things in life.
{"_id":"6a1b95a4e1b9a416700ba52f","slug":"video-in-the-bhavishya-jyoti-samman-ceremony-the-municipal-commissioner-told-the-meritorious-students-to-always-have-the-spirit-of-learning-and-reading-new-things-in-life-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावियों से बोलीं नगर आयुक्त जीवन में हमेशा नई चीजें सीखने और पढ़ने का भाव रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावियों से बोलीं नगर आयुक्त जीवन में हमेशा नई चीजें सीखने और पढ़ने का भाव रखें
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 07:27 AM IST
Link Copied
महारानी लक्ष्मीबाई पैरामेडिकल कॉलेज में शनिवार को अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं के मेधावियों का आईएएस और आईपीएस अफसरों ने सम्मान किया तो उनके चेहरे खिल उठे। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा ऑडिटोरियम गूंज उठा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में हमेशा नई चीजें सीखने और पढ़ने का भाव होना चाहिए। दूसरे के अनुभव से भी हम काफी सीख सकते हैं। किसी भी विषय को समझकर और परखकर फिर आगे बढ़ना चाहिए। नगर आयुक्त ने कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे माता-पिता का भी कठिन परिश्रम होता है, क्योंकि वह कड़ी मेहनत करके बच्चों को पढ़ाते हैं। इसलिए हमेशा अभिभावक का सम्मान करना चाहिए। दूसरी तरफ, अभिभावकों को भी बच्चों की रुचि को पहचानना चाहिए। पता करें कि बच्चा किस क्षेत्र में कॅरिअर बनाने का इच्छुक है। फिर उसी दिशा में उसका कॅरिअर संवारने में मदद करें। विशिष्ट अतिथि एएसपी अरीबा नोमान ने भी विद्यार्थियों को कॅरिअर से जुड़ी टिप्स दिए। कहा कि कड़ी मेहनत की सफलता की कुंजी है। इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं होता है। संबोधन के बाद अधिकारियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।