{"_id":"6a1b14a3bffb9652410dd773","slug":"video-board-exam-toppers-honored-amar-ujalas-bhavishya-jyoti-2026-ceremony-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के भविष्य ज्योति-2026 समारोह में हुआ बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का सम्मान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के भविष्य ज्योति-2026 समारोह में हुआ बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का सम्मान; VIDEO
जीवन में कुछ करना चाहते हैं तो अपने पैशन को ही कॅरियर बनाएं। दूसरों को देखकर या उनके कहे अनुसार कुछ भी न चुनें। हर कॅरियर क्षेत्र में बेहतरी की भरपूर संभावना है, मगर उसमें हमारी रुचि होनी चाहिए। अपना पैशन समझिए और उसे हासिल करिए। अपने व्यक्तित्व को बहुआयामी बनाएं। पढ़ाई के साथ व्यक्तित्व विकास की अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहे और इसे अपनी दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की यही सीख थी, उन बच्चों के लिए जो बोर्ड परीक्षा में अपनी मेहनत और लगन से टॉपर बने हैं।
चुर्क के मुसहीं स्थित विलास बैंक्वेट में अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति-2026 सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीएम ने मेधावियों को सुनहरे भविष्य की राह दिखाई। उन्हें अपनी रुचि के कॅरियर विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया। जीवन में सफलता के लिए व्यक्तित्व के बहुआयामी विकास पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि कोई भी क्षेत्र किसी से कम नहीं है। बस उसमें अपनी पूरी क्षमता लगाने की जरूरत है। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी, डीआईओएस जयराम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, मुख्य प्रायोजक मोनू होलसेल्स के नितिन अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद अतिथियों ने सीबीएसई की दसवीं और 12वीं की परीक्षा में अपने विद्यालय में अव्वल स्थान पर रहे मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिले के आलाधिकारी के हाथों सम्मान पाकर बच्चे आह्लादित रहे। उनके गले में लटकता पदक चेहरे की चमक को दोगुना कर रहा था। होनहार बच्चों को सम्मानित होते देख उनके अभिभावक और शिक्षक भी गदगद थे। पूरा सभागार तालियाें से गूंजता रहा। समारोह में राजेंद्र प्रसाद जैन, संतोष पांडेय, बीएचयू के पूर्व वित्त रजिस्ट्रार डॉ. एमआर पाठक, अजेय पांडेय, डॉ. आलोक सिंह, श्रवण कुमार, विशाल पांडेय, अजीत पांडेय, इं.शिवम पांडेय, अमरेश पाठक, विशेष सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, निदेशक सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।