{"_id":"6a1ab8e564cf50872602c4a7","slug":"video-an-awareness-program-was-held-at-the-school-of-nursing-medical-college-nahan-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मेडिकल कॉलेज नाहन के स्कूल ऑफ नर्सिंग में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मेडिकल कॉलेज नाहन के स्कूल ऑफ नर्सिंग में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
मेडिकल कॉलेज नाहन के स्कूल ऑफ नर्सिंग में शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष 31 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में भावी नर्सों ने समाज को नशे के जाल से बचाने का संकल्प लिया। इस वर्ष की थीम तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों के प्रति आकर्षण पैदा करने वाली उद्योगों की रणनीतियों का पर्दाफाश पर आधारित रही। यह कैंसर और हृदय रोग का मुख्य कारण है। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या रेखा डोगरा ने किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक है। यह शरीर को अंदर से खोखला कर देता है और कैंसर, हृदय रोग व फेफड़ों की गंभीर बीमारियों का सबसे प्रमुख कारण बनता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे तंबाकू कंपनियों के भ्रामक और आकर्षक विज्ञापनों का शिकार न बनें। इस अवसर पर नर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने मेडिकल कॉलेज परिसर में जागरूकता कार्यक्रम के तहत रंगारंग और ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने नारेबाजी, आकर्षक पोस्टर और लघु नाटिका के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। इस जागरूकता अभियान में प्रधानाचार्या रेखा डोगरा के साथ नीति शर्मा, किरन शर्मा, शिक्षा कुमारी और डॉ. अनिकेत सहित शिक्षक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।