{"_id":"6a1a5c83018e00c52c062eb2","slug":"video-villagers-attack-police-team-attempting-to-apprehend-accused-in-guru-har-sahai-one-personnel-injured-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुहरसहाय में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, एक कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुहरसहाय में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, एक कर्मचारी घायल
फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय के गांव झूगे झिलिया में एक मामले में उस समय तनाव पैदा हो गया, जब पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गांव ईसा पांच गराईं पहुंची। जानकारी के अनुसार 09 मई को सतनाम सिंह पुत्र करतार सिंह अपनी शादी के समारोह के लिए जवाहर सिंह वाला जा रहे थे, तभी रास्ते में जगदीश सिंह पुत्र कक्का सिंह ने जुगाड़ू मोटरसाइकिल रेहड़ी से टक्कर मार दी। इस हादसे में सतनाम सिंह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस जगदीश सिंह को गिरफ्तार करने के लिए गांव ईसा पांच गराईं में छापेमारी करने पहुंची। इस दौरान गांव के कई लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस टीम के साथ झगड़ा करने लगे। इस घटना में पुलिस कर्मचारी सुनील कुमार घायल हो गया और उसकी वर्दी भी फाड़ दी गई।
घायल पुलिस कर्मी को तुरंत सरकारी अस्पताल गुरु हर सहाय में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।