{"_id":"6a19d13f3c9e1ca6fb08a297","slug":"video-book-fair-and-skill-development-exhibition-organised-at-police-line-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पुलिस लाइन में पुस्तक मेला और कौशल विकास प्रदर्शनी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पुलिस लाइन में पुस्तक मेला और कौशल विकास प्रदर्शनी आयोजित
मुजफ्फरनगर में वाम सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पुलिस लाइन में पुस्तक मेला और कौशल विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवारों के बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन वाम सारथी अध्यक्ष नीलम राय और नोडल अधिकारी इंदु सिद्धार्थ के निर्देशन में किया गया। इसमें पुलिस परिवारों के बच्चों, पुलिसकर्मियों और महिलाओं सहित लगभग चार सौ लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पुस्तक मेले में बच्चों को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक पुस्तकों की जानकारी दी गई। बच्चों ने विभिन्न पुस्तकों को देखा, पढ़ा और उनके विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
वहीं कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सिलाई और सौंदर्य प्रशिक्षण से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण के दौरान तैयार किए गए वस्त्रों और हस्तनिर्मित सामग्री का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने हुनर को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।