{"_id":"6a197c6a66e174191908883f","slug":"video-bilaspur-preparations-for-bdc-and-zilla-parishad-counting-completed-in-ghumarwin-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: घुमारवीं में बीडीसी व जिला परिषद मतगणना की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: घुमारवीं में बीडीसी व जिला परिषद मतगणना की तैयारियां पूरी
पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के तहत बीडीसी एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना को लेकर घुमारवीं प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) घुमारवीं में मतगणना प्रक्रिया को लेकर रिहर्सल आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने की। रिहर्सल में मतगणना कार्य में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया, नियमों और जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी गई। एसडीएम गौरव चौधरी ने बताया कि 31 मई को मतगणना सुबह 9 बजे सरकारी कॉलेज कलरी में शुरू होगी। मतगणना के लिए कॉलेज परिसर में 16 टेबल लगाए गए हैं। सबसे पहले बीडीसी पद के उम्मीदवारों के मतों की गिनती होगी, जबकि इसके बाद जिला परिषद सदस्यों के मतों की गणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए हैं। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 50 से 60 अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहेंगे। सभी कर्मचारियों को मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और प्रक्रिया संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया गया है, ताकि मतगणना बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। घुमारवीं क्षेत्र में जिला परिषद के कुल सात वार्डों से संबंधित मतगणना प्रक्रिया होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।