{"_id":"6a191e0bc0748884770abbd9","slug":"video-rain-thunderstorm-and-hail-bring-relief-from-heat-in-auraiya-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया: गरज-चमक और ओलावृष्टि से बदला मौसम, लोगों को गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: गरज-चमक और ओलावृष्टि से बदला मौसम, लोगों को गर्मी से मिली राहत
औरैया जिले में बृहस्पतिवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ले ली। जिले के कई इलाकों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। मौसम बदलने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली।
ककोर मुख्यालय क्षेत्र में तेज हवाओं और बिजली की कड़कड़ाहट के बीच जमकर बारिश हुई। झमाझम बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और देर रात मौसम सुहावना हो गया।
दिबियापुर क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरे। हालांकि कुछ देर बाद बारिश थम गई, लेकिन ठंडी हवाओं से लोगों को राहत महसूस हुई। वहीं एरवाकटरा में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया।
सहार और बेला क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश होती रही। आसमान में लगातार बिजली चमकने और तेज गर्जना के चलते लोग सहमे नजर आए। वहीं फफूंद क्षेत्र में बूंदाबांदी शुरू होने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।