सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Performing Stunts While Sitting on the Roof of a Moving Car video

रील का खुमार: चलती कार की छत पर बैठकर स्टंट, बिलासपुर में युवती की लापरवाही पर पुलिस का एक्शन

Anuj Kumar अनुज कुमार
Updated Thu, 28 May 2026 11:18 PM IST
Performing Stunts While Sitting on the Roof of a Moving Car video
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली रील बनाने का जुनून युवाओं पर इस कदर हावी हो रहा है कि वे अपनी जान के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे हैं। बिलासपुर में इन दिनों एक के बाद एक लापरवाही भरे वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह चलती कार की छत पर बैठकर स्टंट करती नजर आ रही है। मामला तुर्काडीह-सकरी बाईपास क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार सेंदरी के रहने वाले धर्मेंद्र सूर्यवंशी ने कोनी थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 24 मई 2026 की रात लगभग 11:10 बजे से 25 मई की रात 12:30 बजे के बीच रायपुर रोड स्थित मौहारपारा निरतू क्षेत्र में एक आर्टिका कार का चालक वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चला रहा था। इस दौरान कार की छत पर एक युवती बैठी हुई थी और स्टंट करते हुए रील बनाई जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हरकत बेहद खतरनाक थी। युवती की जान जोखिम में होने के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। शिकायत के आधार पर कोनी पुलिस ने अपराध क्रमांक 263/2026 के तहत धारा 281 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की जिसके बाद वाहन चालक राहुल कौशिक पिता भागवत कौशिक उम्र 30 वर्ष निवासी सरकंडा को पकड़कर कार्रवाई की है। इस मामले में एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर इस प्रकार की स्टंटबाजी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। जो सोशल मीडिया रील के लिए अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: दहेज एक अभिशाप, इसे समाज से खत्म करने की जरूरत, मऊ की महिलाओं ने कही ये बात

28 May 2026

Video: माता फुंगणी ने दिया पशुओं को बेसहारा छोड़ने वालों पर दंड लगाने का आदेश

28 May 2026

सादाबाद के पल्हावत गांव में तीन दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

28 May 2026

कूड़े में लगी आग, राहगीरों को हो ही दिक्कत- कई बाइक सवार हुए हादसे का शिकार

28 May 2026

एसडीआरएफ टीम के प्रयास से 22 घंटे बाद नदी में मिला युवक का शव

28 May 2026
विज्ञापन

Video: मतदान पर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश, मतदाताओं को बांटे पौधे

28 May 2026

स्वाति मालीवाल को मोगा कोर्ट का नोटिस, ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी पर मानहानि केस में 10 जून को सुनवाई

विज्ञापन

इनेलो का बड़ा ऐलान: पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में 1 जून को पूरे हरियाणा में होगा प्रदर्शन

28 May 2026

रोहतक का 1200 साल पुराना सुनारिया गांव: हर तीसरे घर से सेना में हैं जवान, खिलाड़ियों और जेल से है अलग पहचान

28 May 2026

VIDEO: टावर पर चढ़ गई युवती, मौके पर पहुंची पुलिस समझाने में जुटी

28 May 2026

हरियाणा कांग्रेस का चंडीगढ़ में प्रशिक्षण शिविर, 37 लाख वोटरों की जांच करेगी कांग्रेस

ईद-उल-अज़हा पर हाथरस जनपद में हुई नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद

28 May 2026

VIDEO: सपा महिला जिलाध्यक्ष को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

28 May 2026

Sirmour: बुजुर्ग मतदाताओं का उत्साह, मतदान के दौरान शतकवीरों ने निभाई लोकतंत्र की जिम्मेदारी

28 May 2026

Bilaspur: मंगरोट, बागा साइट और पलोग के जंगलों में काबू, स्याहोला में देर शाम तक जारी रहा अभियान

28 May 2026

VIDEO: पीलीभीत में स्कूल संचालक का शव मिला, हत्या का आरोप, तीन दिन से थे लापता

28 May 2026

Khatima: मुस्लिम समुदाय से सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील

सीधी में सनसनी: सात साल बाद जेल से लौटा आरोपी फिर बना हत्यारा, महिला की हत्या के बाद गांव में बवाल

28 May 2026

औरैया में सड़क हादसे में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर दिनेश सिंह भदौरिया को दी गई अंतिम विदाई

28 May 2026

Hamirpur: हमीरपुर की री पंचायत कंगरी वार्ड में चुनाव का बहिष्कार, 288 में से पांच वोटर ने किया मताधिकार का प्रयोग

माया हत्याकांड : पति, जेठ व जेठानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

28 May 2026

बकरीद पर सुरक्षा-व्यवस्था का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

28 May 2026

ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज के बाद पढ़ी फातिहा

28 May 2026

मौसम बदलने से सर्दी, खांसी, बुखार की चपेट में आ रहे लोग

28 May 2026

निर्देशों के अनुपालन में ढिलाई बर्दाश्त नहीं: डीएम

28 May 2026

VIDEO: आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद, दो घायल, जिला अस्पताल रेफर

28 May 2026

केवल सिंह ढिल्लों बने पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष, 2027 चुनाव पर रहेगा फोकस

Video: मंडी-कुल्लू हाईवे पर ट्रैफिक जाम की स्थिति में सुधार, एएसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा ने खुद संभाला मोर्चा

28 May 2026

दिल्ली में अनोखा केस: दोस्त से मिलने आया बदमाश, ट्रैक्टर चोरी कर भागा: CCTV से पुलिस ने हरियाणा से दबोचा

28 May 2026

Shahjahanpur: भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी कर भागा सुपरवाइजर, सफाई कर्मियों को पांच माह से नहीं मिला मानदेय

28 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed