{"_id":"6a18246d4904c1eace01a054","slug":"video-fatiha-was-recited-after-prayers-in-eidgahs-and-mosques-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज के बाद पढ़ी फातिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से लेकर गांव तक बृहस्पतिवार को बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। ईदगाहों व मस्जिदों में मुस्लिम भाईयों ने नमाज अदा कर पूर्वजों की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ा। सभी ने एक दूसरे से लगे मिलकर ईद की मुबाकरबाद दिया। इसके बाद अल्लाह की खुशी की खातिर कुर्बानी दी गई। भोर से ही ईद उल अजहा को लेकर उत्साह रहा। मुस्लिम मोहल्लों में चहल पहल रही। लोग नहा धोकर लोग ईद की नमाज अदा करने ईदगाह और मस्जिद की तरफ चल दिए। 6:30 बजे से पूर्व मालवीय रोड ईदगाह का मैदान नमाजियों से खचाखच भर गया। 6:30 बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम अशफाक अहमद कासमी ने नमाज पढ़ाई। वहीं अबूबकर नगर स्थित जामा मस्जिद में बांस देवरिया मस्जिद के इमाम अहमद रजा मिस्बाही ने लोगों को ईद की नमाज पढ़ाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।