{"_id":"6a17c86f4a270061650a7182","slug":"video-video-iithagaha-ma-jagaha-kama-paugdhana-para-chhata-para-atha-ka-gaii-namaja-parashasana-para-taraha-alrata-raha-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ईदगाह में जगह कम पड़ने पर छतों पर अदा की गई नमाज, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ईदगाह में जगह कम पड़ने पर छतों पर अदा की गई नमाज, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा
गोंडा। जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार शनिवार को पूरे उत्साह, उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। जिलेभर में त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और अधिकारियों की तैनाती रही।
शहर के पटेलनगर स्थित ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण ईदगाह परिसर में जगह कम पड़ गई, जिसके चलते कई लोगों ने ईदगाह की छत पर चढ़कर नमाज अदा की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी।
ईद की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जिले की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। शहर की मुख्य ईदगाह में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक, सदर एसडीएम जितेंद्र गौतम और क्षेत्राधिकारी नगर आनंद राय मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।