{"_id":"6a172b45a07314965805a882","slug":"if-you-drive-at-high-speeds-on-the-highway-you-will-be-issued-a-fine-in-lakhimpur-kheri-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: हाईवे पर तेज रफ्तार से चलाया वाहन तो होगा चालान, स्पीड रडार गन रखेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: हाईवे पर तेज रफ्तार से चलाया वाहन तो होगा चालान, स्पीड रडार गन रखेगी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 27 May 2026 11:05 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी जिले के अलग-अलग हाईवे पर ओवर स्पीड से फर्राटा भर रहे वाहन संचालकों के खिलाफ यातायात विभाग में कमर कस ली है। विभाग को चार स्पीड रडार गन मिली हैं। यह स्पीड गन हाईवे पर लगाई जाएगी, निर्धारित स्पीड से अगर कोई भी वाहन चालक तेज निकलता है तो ऑटोमेटिक उसका चालान हो जाएगा।
यातायात निरीक्षक ओपी राय ने बताया कि हाईवे पर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। जब तक पुलिसकर्मियों की नजरें नंबर प्लेट पर पड़ती थी तब तक वाहन आंखों से ओझल हो जाते हैं। तेज गति से आ रहे वाहन चालकों को रोकने में हादसे का खतरा बना रहता है। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए विभाग को दो स्पीड रडार गन नई मिली हैं। इसके साथ ही पहले से मौजूद दो गनों को भी सुधरवाया गया है।
शहर से सटे इलाकों से जहां जहां हाईवे गुजरते हैं उनमें लखीमपुर-बहराइच मार्ग, पीलीभीत बस्ती हाईवे, सीतापुर लखनऊ हाईवे, गोला शाहजहांपुर हाईवे, लखनऊ-दिल्ली हाईवे, मैगलगंज नैनीताल हाईवे शामिल हैं। इन्हीं जगहों पर वाहनों को कंट्रोल करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने में इस स्पीड रडार गन का इस्तेमाल किया जाएगा।
बताया कि इस गन को एक निर्धारित स्थान पर लगाया जाएगा जहां से वाहनों की गति निश्चित होगी। अगर कोई वाहन निर्धारित गति से तेज होगा उसके वाहन का चालान खुद ब खुद कट जाएगा। यह रडार गन आटोमेटिक मोड पर काम करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।