{"_id":"6a171db2cb5e75933200acf5","slug":"video-ukhimath-nagar-panchayat-drinking-water-scheme-approved-will-soon-get-relief-from-water-problem-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊखीमठ नगर पंचायत पेयजल योजना को स्वीकृति, जल्द मिलेगी पानी की समस्या से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊखीमठ नगर पंचायत पेयजल योजना को स्वीकृति, जल्द मिलेगी पानी की समस्या से राहत
Renu Saklani
Updated Wed, 27 May 2026 10:07 PM IST
Link Copied
ऊखीमठ नगर पंचायत पेयजल योजना को स्वीकृति। जल्द मिलेगी पानी की समस्या से राहत केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ऊखीमठ नगर पंचायत-पिंगलापानी पेयजल योजना को ₹2578.52 लाख की स्वीकृति मिली। विधायक आशा नौटियाल ने इसे क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में पेयजल समस्या बनी हुई थी। इस योजना से ऊखीमठ और आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी। हजारों लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। विधायक ने कहा कि सरकार जनसरोकारों पर लगातार गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि योजना से पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।