Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   VIDEO: पाकिस्तान के खिलाफ भी सामान्य मैच की तरह खेले, शुरू से था जीत का भरोसा

VIDEO: पाकिस्तान के खिलाफ भी सामान्य मैच की तरह खेले, शुरू से था जीत का भरोसा

Mon, 16 Nov 2026 07:13 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:13 PM IST
VIDEO: पाकिस्तान के खिलाफ भी सामान्य मैच की तरह खेले, शुरू से था जीत का भरोसा
आखिरी गेंद तक सांसें थाम देने वाला मुकाबला, जीत के लिए तीन रन की दरकार और ड्रेसिंग रूम में बढ़ती धड़कनें... लेकिन भारतीय टीम का भरोसा नहीं डगमगाया। पाकिस्तान के हाथों से जीत छीनकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम करने वाली टीम की कमान गोंडा के लक्ष्य रायचंदानी के हाथों में थी। सोमवार को गृहजनपद पहुंचे लक्ष्य का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि मुश्किल घड़ियों में भी पूरी टीम को जीत का यकीन था। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल को भी सामान्य मुकाबले की तरह लिया और अपनी ताकत पर भरोसा रखते हुए रणनीति को मैदान पर उतारा। बातचीत में लक्ष्य ने फाइनल के रोमांच, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले और टीम की रणनीति से जुड़े अनुभव साझा किए। पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश... सवाल : एशिया कप जीतने के बाद सबसे पहले क्या महसूस हुआ? जवाब : बहुत अच्छा लग रहा है। हमने टूर्नामेंट के लिए जो लक्ष्य तय किया था, उसे हासिल कर लिया। फिलहाल इस जीत की खुशी है। आगे के बारे में आने वाले अवसरों के अनुसार सोचेंगे। सवाल : पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले को लेकर कोई अतिरिक्त दबाव था? जवाब : नहीं, हमने पाकिस्तान के खिलाफ भी सामान्य मैच की तरह खेला। कोई अतिरिक्त दबाव नहीं लिया। हमारा पूरा ध्यान अपने खेल पर था। जीत हासिल करके बहुत अच्छा लगा। सवाल : मैच के दौरान किस समय लगा कि ट्रॉफी भारत के हाथ में आ जाएगी? जवाब : हमें शुरुआत से ही भरोसा था कि मैच जीतेंगे। पूरे मुकाबले में टीम का यही विश्वास बना रहा। हम उसी आत्मविश्वास के साथ खेले और आखिरकार जीत हासिल की। सवाल : एक समय मुकाबला मुश्किल होता दिख रहा था। क्या तब भी जीत की उम्मीद बनी हुई थी? जवाब : हां, हमें कभी ऐसा नहीं लगा कि मैच हाथ से निकल जाएगा। पूरी टीम को भरोसा था कि हम लक्ष्य हासिल कर लेंगे। सभी खिलाड़ी इसी विश्वास के साथ खेल रहे थे। सवाल : लीग मैच में पाकिस्तान से हार मिली थी। क्या फाइनल में उस हार का दबाव था? जवाब : इसे बदले की तरह नहीं लिया। हमारी योजना साफ थी कि अपनी मजबूतियों पर ध्यान देना है, खेल का आनंद लेना है और अपनी रणनीति को मैदान पर अच्छी तरह लागू करना है। हमने वही किया। सवाल : फाइनल के लिए टीम ने क्या खास रणनीति बनाई थी? जवाब : हमने अपनी ताकत के मुताबिक खेलने की योजना बनाई थी। सभी खिलाड़ियों को अपनी भूमिका पता थी। टीम ने योजना पर काम किया और मैदान पर उसे सही तरीके से लागू किया। इसका नतीजा जीत के रूप में मिला। सवाल : पाकिस्तान का गेंदबाजी आक्रमण कितना चुनौतीपूर्ण था? जवाब : पाकिस्तान की गेंदबाजी अच्छी थी। उनके खिलाफ खेलना चुनौतीपूर्ण और प्रतिस्पर्धा से भरा रहा। ऐसे मुकाबलों से अच्छा अनुभव मिलता है। हमने भी इसका पूरा आनंद लिया। सवाल : पाकिस्तानी खिलाड़ियों की उम्र को लेकर भी चर्चाएं हुईं। इस पर क्या कहना चाहेंगे? जवाब : मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। यह मेरे हाथ में नहीं है। हमारे लिए वे भी प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी थे। हमारा ध्यान सिर्फ अपने खेल पर था। सवाल : एशिया कप की जीत को अपने कॅरिअर की बड़ी उपलब्धि मानते हैं? आगे का लक्ष्य क्या है? जवाब : फिलहाल यह मेरे लिए बहुत अच्छी उपलब्धि है। अभी पूरा ध्यान अपने खेल को बेहतर बनाने पर है। आगे जो अवसर मिलेंगे, उनके अनुसार तैयारी करेंगे। सवाल : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम से खेलने की तैयारी है या कुछ समय आराम करेंगे? जवाब : अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे अभी तक कोई कॉल नहीं आई है। इसलिए फिलहाल कुछ कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: 2027 की सत्ता के लिए भाजपा-संघ का मंथन, मथुरा में जुटे दिग्गज; सीएम योगी के आने का इंतजार

16 Nov 2026

VIDEO: महापौर ने खुद भरी जनगणना की जानकारी, 16 नवंबर से घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना

16 Nov 2026

वाराणसी: छठ के गीतों में खो गईं फ्रांस की लिया, व्रती महिलाओं की भक्ति देख हुईं भावुक

16 Nov 2026

Video: छठ पूजा घाटों की सफाई में दोहरा रवैया, झूलेलाल वाटिका में व्यवस्था पर सवाल

16 Nov 2026

धौलपुर में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में हुए संघर्ष में युवक की मौत, 10 आरोपी गिरफ्तार

16 Nov 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद: स्टेट बैडमिंटन ट्रायल में बालिकाओं ने दिखाया दम, पांच खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन

16 Nov 2026

अखिलेश के सामने कांग्रेस की बड़ी मांग! 181 सीटों पर दावेदारी, क्या बनेगी बात?

16 Nov 2026
विज्ञापन

जनगणना 2027: हापुड़ में अधिकारियों और कर्मचारियों को स्व गणना को लेकर दी गई जानकारी

16 Nov 2026

डाला छठ महापर्व- संगम तट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जुटा आस्था का जन ज्वार

16 Nov 2026

प्रयागराज माघ मेले में इस बार फाफामऊ की जगह अरैल में बनेंगे दो पांटून पुल

16 Nov 2026

महाराष्ट्र के चंद्रपुर से आया युवक संगम में डूबा, गोताखोर उसकी खोजबीन में जुटे हैं

16 Nov 2026

गुरुहरसहाए में दीवार में सेंध लगाकर श्री राम फर्नीचर शोरूम से लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी

सोलन में पेयजल किल्लत पर शहरी कांग्रेस का प्रदर्शन, मेयर से मिले पदाधिकारी; 3 से 4 दिन में पानी देने का मिला आश्वासन

16 Nov 2026

Video: गोमती नगर स्थित ईपीएफओ कार्यालय में पेंशनर्स का सत्यापन

16 Nov 2026

VIDEO: मथुरा में भाजपा का महामंथन थोड़ी देर में होगी शुरू, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचे

16 Nov 2026

VIDEO: मथुरा में भाजपा की चिंतन बैठक... 2027 की तैयारी पर जुटे दिग्गज, दोनों डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री पहुंचे

16 Nov 2026

हवन-पूजन के साथ बलरामपुर चीनी मिल में नए पेराई सत्र का हुआ शुभारंभ

16 Nov 2026

अयोध्या के रुदौली में पूजन-अर्चन के साथ रौजागांव चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ

16 Nov 2026

कानपुर: पर्याप्त खाद न मिलने से भटर रहे किसान, बोले- यूरिया की 270 रुपये बोरी की जगह देने पड़ रहे 350 रुपये

16 Nov 2026

छठ महापर्व का समापन, नंगल में बिहार और यूपी के लोगों ने सतलुज दरिया के किनारे मनाया आस्था का महापर्व

शिमला में खिली चटक धूप, ठंड से मिली राहत; पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद 21 नवंबर तक साफ रहेगा मौसम

16 Nov 2026

जनगणना-2027: लखीमपुर खीरी में स्वगणना शुरू, डीएम ने दर्ज की अपनी जानकारी

16 Nov 2026

कपूरथला में कार और एक्टिवा की टक्कर, रेस्टोरेंट मालिक की मौत और एक शख्स गंभीर रूप से घायल

लखनऊ में उदय हो रहे भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ छठ पर्व

16 Nov 2026

धुंध और बादलों के बीच तीन घंटे तक सूर्यदेव का इंतजार, अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पारण

16 Nov 2026

Video: आंबेडकर महासभा परिसर में आयोजित हुआ सेमिनार, दलितों के सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका अहम

16 Nov 2026

धुंध और बादलों के बीच तीन घंटे तक सूर्यदेव का इंतजार, अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पारण

16 Nov 2026

Video: एक ओर साफ हवा के लिए शहर को मिल रही पहचान, दूसरी ओर दिनदहाड़े जल रहा कूड़ा

16 Nov 2026

Video: लखनऊ में विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने मॉडलों के जरिए दिखाई प्रतिभा

16 Nov 2026

Video: छात्राओं ने बनाया लाइट डिटेक्टर प्रोजेक्ट, सूरज की दिशा में घूमेगा सोलर पैनल

16 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed