{"_id":"6afaaf5f6ceb7d32d90d9f40","slug":"video-video-aabdakara-mahasabha-parasara-ma-aayajata-haaa-samanara-thalta-ka-sashakatakaranae-ma-madaya-ka-bhamaka-ahama-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: आंबेडकर महासभा परिसर में आयोजित हुआ सेमिनार, दलितों के सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: आंबेडकर महासभा परिसर में आयोजित हुआ सेमिनार, दलितों के सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका अहम
भारतरत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा की ओर से रविवार को डॉ. आंबेडकर महासभा परिसर में ‘दलितों के सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सरोज ने की।
सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकपाल डॉ. आरआर जैसवार ने शिरकत की। वक्ताओं ने कहा कि मीडिया दलित समाज की आवाज को व्यापक मंच देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ ही मीडिया को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सकारात्मक पत्रकारिता करनी चाहिए। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।