Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow university

Lucknow News: लविवि में आज से सेमेस्टर परीक्षाएं, तीन गेटों से मिलेगा प्रवेश

Mon, 16 Nov 2026 06:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Lucknow university

विज्ञापन
मोबाइल, बैग और पाठ्य सामग्री ले जाने पर रोक, अभिभावकों को परिसर के बाहर रुकना होगा

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में मंगलवार (17 नवंबर) से सत्र 2026-27 की स्नातक, परास्नातक और अन्य कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र दिखाने के बाद ही परिसर में प्रवेश मिलेगा।

कुलानुशासक प्रो. राकेश द्विवेदी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पहली पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 7:30 बजे और दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 10:30 बजे से गेट नंबर एक, तीन (विवेकानंद द्वार) और सात से प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा ड्यूटी में आने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को गेट नंबर एक, तीन और 27 के पास बने वाहन स्टैंड पर वाहन खड़े करने होंगे।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैग और पाठ्य सामग्री लाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा कक्ष में ऐसी सामग्री मिलने पर अनुचित साधन प्रयोग के तहत परीक्षा निरस्त की जा सकती है। विद्यार्थियों को आवंटित सीट पर ही बैठना होगा। अभिभावकों को परिसर के बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान आग्नेयास्त्रों और अनधिकृत वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अनधिकृत प्रवेश करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed