{"_id":"6a172c06d322a744d40012eb","slug":"video-atharva-and-samarveer-make-their-mark-at-world-olympiad-and-secure-international-rank-1-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वर्ल्ड ओलंपियाड में अथर्व और समरवीर ने गाड़े झंडे, जीती इंटरनेशनल रैंक-1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वर्ल्ड ओलंपियाड में अथर्व और समरवीर ने गाड़े झंडे, जीती इंटरनेशनल रैंक-1
विश्व के सबसे बड़े ओलंपियाड, साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) द्वारा आयोजित ओलंपियाड परीक्षा 2025-26 में फरीदाबाद के छात्रों ने वैश्विक पटल पर शहर का नाम रोशन किया है। अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर दो होनहार छात्रों ने देश-दुनिया के लाखों विद्यार्थियों को पछाड़कर इंटरनेशनल रैंक 1 हासिल की है।
दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 5 के अथर्व अग्रवाल ने इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड (आईएमओ) में पहला स्थान पाकर गणित में अपनी बादशाहत साबित की। वहीं मॉडर्न विद्या निकेतन में पढ़ने वाले कक्षा-6 के समरवीर सिंह पठानिया ने इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलंपियाड (आईएसएसओ) में वर्ल्ड रैंक 1 हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
इसके चलते दोनों विद्यार्थियों को पदक के साथ सर्टिफिकेट ऑफ आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के सर्टिफिकेट और 16-16 हजार रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। बता दें कि इस साल इस प्रतियोगिता में 72 देशों के लाखों छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें अकेले फरीदाबाद से 57 हजार से अधिक छात्र शामिल थे। उनके बीच इन दोनों विद्यार्थियों ने इतिहास रचा।
विजेता छात्रों को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित 28वें एसओएफ के वार्षिक पुरस्कार समारोह में भी सम्मानित किया गया। इस दौरान एसओएफ के संस्थापक और निदेशक महाबीर सिंह ने कहा कि छात्रों का यह शानदार प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत, लगन और स्कूलों के मजबूत मार्गदर्शन का नतीजा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।