{"_id":"6a1738c81b7876c47200d6e3","slug":"video-kanpur-grp-and-rpf-achieve-success-74-kg-of-ganja-seized-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जीआरपी और आरपीएफ को मिली सफलता, पकड़ा गया 74 किलो गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जीआरपी और आरपीएफ को मिली सफलता, पकड़ा गया 74 किलो गांजा
सेंट्रल स्टेशन पर पहली बार 75 किला गांजा पकड़ा गया है। जीआरपी और आरपीएफ ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर यह बरामदगी की है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सवा करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी ओडिसा से मादक पदार्थ लाकर कानपुर, लखनऊ व आसपास के अन्य जिलों में बेचते थे।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह और आरपीएफ प्रभारी ओमनारायण सिंह बुधवार को रूटीन चेकिंग पर थे। इस दौरान कैंट साइड पर गेट नंबर-2 के पास सर्कुलेटिंग एरिया में दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बैग लिए दिखे। पास जाकर उनसे पूछताछ की तो दोनों हड़बड़ाने लगे। ठीक से अपना नाम भी नहीं बता सके जिस पर तलाशी ली गई। दोनों के पास तीन ट्राली और इतने ही पिट्ठू बैग थे। इन्हें खोलकर देखा गया तो कपड़ों के बीच में छिपा कर रखे गए गांजे के पैकेट बरामद हुए। कुल 74 किलो, 230 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए दोनों तस्कर हसनपुर, तहसील माट, थाना नवझील, मथुरा निवासी 21 वर्षीय प्रेम कुमार और मानपुर, तहसील खैर, थाना टप्पल, अलीगढ़ निवासी 22 वर्षीय सुभाष हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि ओडिसा से सस्ते दाम पर मादक पदार्थ तस्करी कर ट्रेन से लाते थे। इसके बाद कानपुर, लखनऊ, अलीगढ़, मथुरा व आसपास के इलाकों में बेचते थे। बरामद गांजा लेकर अलीगढ़ जाने की फिराक में ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी दबोचे गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।