{"_id":"6a16cbabcb5e75933200acc2","slug":"a-young-woman-travelling-in-a-car-died-in-a-tragic-road-accident-two-others-seriously-injured-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4328058-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार युवती की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार युवती की मौत, दो गंभीर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 06:27 PM IST
Link Copied
सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर के रिंग रोड स्थित भारत माता चौक में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लाइट पोल से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे अग्रसेन चौक की ओर से आ रही स्विफ्ट कार भारत माता चौक के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे लाइट पोल से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। कार में सवार युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। मृतका की पहचान महामाया मंदिर क्षेत्र निवासी वर्षा कश्यप (19) के रूप में की गई है।
पुलिस के मुताबिक, कार चला रहा सागर बेहरा निवासी बौरीपारा तथा पीछे बैठा अलीसर अंसारी निवासी ग्राम कांति प्रकाशपुर गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों की हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृत युवती के परिजनों के नहीं पहुंच पाने के कारण पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।