Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Datia News
›
Datia Municipal Corporation's drinking water stall has become a parking space, but pedestrians are unable to avail the benefits.
{"_id":"6a1683561cea1154b6076e78","slug":"video-datia-municipal-corporations-drinking-water-stall-has-become-a-parking-space-but-pedestrians-are-unable-to-avail-the-benefits-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"दतिया नगर पालिका के प्याऊ बने पार्किंग स्थल, राहगीरों काे नहीं मिल पा रहा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतिया नगर पालिका के प्याऊ बने पार्किंग स्थल, राहगीरों काे नहीं मिल पा रहा लाभ
दतिया ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:08 AM IST
25 मई से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है और पहले ही दिन दतिया का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चिलचिलाती धूप और आग उगलती गर्म हवाओं के बीच शहरवासियों को राहत देने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था नदारद दिखाई दे रही है। स्थिति यह है कि नगर पालिका परिषद द्वारा नाम मात्र के लिए खोले गए प्याऊ केंद्र खुद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। कहीं पानी नहीं, कहीं मटके गायब और कहीं प्याऊ केंद्र चार पहिया वाहनों की पार्किंग में तब्दील हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार एसपी कार्यालय के बाहर एंट्री गेट तथा पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में नगर पालिका द्वारा बनाए गए प्याऊ केंद्रों की हालत बेहद खराब है। यहां न तो राहगीरों को पीने का पानी मिल रहा है और न ही कोई जिम्मेदार कर्मचारी दिखाई देता है। लोगों ने इन स्थानों को पार्किंग स्थल की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि जिलेभर से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरवासी अपने शासकीय कार्यों के लिए पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचते हैं। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए भटकते नजर आते हैं, लेकिन नगर पालिका की व्यवस्थाएं केवल कागजों तक सीमित दिखाई दे रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।