Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Protests held to ensure smooth supply of drinking water and a torchlight procession was taken out
{"_id":"6a15cc3644caac0abd041c73","slug":"video-protests-held-to-ensure-smooth-supply-of-drinking-water-and-a-torchlight-procession-was-taken-out-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के लिए किया धरना प्रदर्शन, मशाल जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के लिए किया धरना प्रदर्शन, मशाल जुलूस निकाला
Renu Saklani
Updated Tue, 26 May 2026 10:07 PM IST
Link Copied
कीर्तिनगर ब्लॉक की हिंसरियाखाल पट्टी एवं पाटाखाल पट्टी में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान देर शाम को लोगों ने हिसरियाखाल में मशाल जुलूस भी निकाला। हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ के बैनर तले जगदीश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में धरना-प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जल निगम एवं जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समस्या का समाधान करने की मांग उठाई। लोगों ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को पेयजल के लिए प्राकृतिक स्रोतों और हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ के नरेश उमरियाल ने कहा कि लक्षमोली-हडिमधार पंपिंग योजना से नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही जल संकट वाले गांवों में तत्काल टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाए। जल संस्थान के ईई नरेश पाल ने कहा कि बीच मे विद्युत संबंधित दिक्कत के कारण पम्पिंग न होने से यह परेशानी हुई। कहा अब पम्पिंग सुचारू है। कई जगहों पर लोगों ने लाइन में कट लगाए हैं, इससे भी पानी सुचारू होने में दिक्कतें हो रही है। पाइप में लगे कट भी वेल्डिंग कराकर ठीक कर दिए गए है। जहां फिर भी दिक्कत है उसका समाधान भी कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।