{"_id":"6a157462b28b127ec10dd99c","slug":"video-students-staged-a-sit-in-to-demand-scholarships-but-agreed-on-the-directors-assurance-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर: छात्रवृत्ति की मांग के लिए छात्रों ने दिया धरना, निदेशक के आश्वासन पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर: छात्रवृत्ति की मांग के लिए छात्रों ने दिया धरना, निदेशक के आश्वासन पर माने
गायत्री जोशी
Updated Tue, 26 May 2026 03:52 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति नहीं मिलने के विरोध में एनएसयूआई ने पंडित बीडी पांडेय परिसर में धरना दिया। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने मांग पूरी होने तक धरने पर डटे रहने की चेतावनी दी थी। हालांकि बाद में निदेशक के आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। मंगलवार को धरने में बैठे विद्यार्थियों ने बताया कि पिछले एक साल से छात्र-छात्राओं को सीएम स्कॉलरशिप का शुल्क नहीं मिला है इसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते सोमवार को उन्होंने ज्ञापन भी दिया था। अभी तक छात्र-छात्राओं की मांग पूरी नहीं की गई है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरकार से जल्द छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि जारी करने की मांग की। करीब तीन घंटे तक विद्यार्थी धरने पर डटे रहे। निदेशक डॉ. कमल किशोर जोशी ने बताया कि छात्रवृत्ति बैंक में आ चुकी है। विद्यार्थियों के खातों में भी जल्द पहुंच जाएगी। इस मौके पर प्रेम दानू, राहुल कुमार, नीरज जोशी, सुशांत, कैलाश गोस्वामी, प्रीतम कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।